{"_id":"698f90ef71b903b6500b2e8a","slug":"thieves-took-away-184-lakh-cash-by-uprooting-the-shutters-left-the-laptop-ambala-news-c-36-1-sknl1017-158263-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: शटर उखाड़कर 1.84 लाख नकदी ले गए, लैपटॉप छोड़ गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: शटर उखाड़कर 1.84 लाख नकदी ले गए, लैपटॉप छोड़ गए चोर
Sat, 14 Feb 2026 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। धूलकोट स्थित सेना नगर में चोरों ने एक दवाई के गोदाम को निशाना बनाते हुए 1.84 लाखों की नकदी चुरा ली। शातिर चोरों ने शटर के दोनों ताले तोड़कर दफ्तर के अंदर रखी अलमारी से नकदी चुराई। हैरानी की बात यह रही कि चोरों ने अलमारी में रखे लैपटॉप व 75 हजार रुपये के 10-10 के नोटों को हाथ तक नहीं लगाया। बलदेव नगर थाना पुलिस ने अज्ञात पर चोरी की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
बॉक्स
पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
दिल्ली के मॉडल टाउन-II निवासी मनीष गुप्ता ने बताया कि सेना नगर धूलकोट में उनका स्वास्तिक फार्मास्यूटिकल के नाम से दवाइयों का गोदाम है। गोदाम के ऊपरी हिस्से में उन्होंने दफ्तर बनाया हुआ है, जिसका कामकाज बब्याल निवासी अमन संभालता है। करीब हर 10-12 दिन में दिल्ली से अंबाला दफ्तर आते हैं।
11 फरवरी को अंबाला आए थे। कार्यालय की अलमारी में 500-500 के नोटों की गड्डी के रूप में 1.84 लाख रुपये रखे थे। 75 हजार रुपये 10 के नोटों के रूप में अलग रखे थे। अलमारी की चाबी वहीं पास की टेबल की दराज में रखी थी। बलदेव नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मबीर ने बताया कि पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। संवाद