{"_id":"68c9ccba4087e6542509378e","slug":"thieves-cut-the-electricity-wire-from-the-tubewell-ambala-news-c-36-1-amb1002-149785-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ट्यूबवेल से बिजली की तार काट ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ट्यूबवेल से बिजली की तार काट ले गए चोर
Wed, 17 Sep 2025 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी,
बराड़ा। क्षेत्र में तार चोरों ने काफी आतंक मचाया हुआ है। बीती रात भी कंबासी में कई टयूबवेल से चोर तार काटकर ले गए। कंबासी निवासी रणबीर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि बीती उसके टयूबवेल से 90 फीट और श्याम सिंह थंबड़ के टयूबवेल से 30 फीट बिजली की तार चोर काटकर ले गए। उन्होंने सुबह आकर देखा तो उन्हें घटना का पता चला। इस संबंध में उन्होंने बराड़ा थाने में शिकायत दी हैै। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि तार चोर गिरोह क्षेत्र में काफी सक्रिय है। यह चोर कई किसानों के ट्यूबवेल से तार चुरा ले गए। गांव नाहरा में भी संजीव सहगल के ट्यूबवेल से चोर तार और स्टार्टर चुरा ले गए। इन घटनाओं से किसानों में काफी रोष पाया जा रहा हैै। पुलिस अभी तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई है।