फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Thieves came in a car worth lakhs and stole a Fortuner car

Ambala News: लाखों की गाड़ी में आए चोर, चुरा ले गए फॉर्च्यूनर कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Thieves came in a car worth lakhs and stole a Fortuner car
अंबाला सिटी के सेक्टर-9 में घर के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर कार का लॉक तोड़ते हुए चोर: सोशल मीडिया - फोटो : kathua news
अंबाला सिटी। वाहन चोरों का कहर बढ़ता जा रहा है। मंगलवार देररात को लाखों रुपये की कार में आए तीन चोर अंबाला सिटी के सेक्टर-9 से कारोबारी परविंदर की हाईटेक फॉर्च्यूनर कार ले उड़े। चौकाने वाली बात यह है कि चंद मिनटों में ही दो चोरों ने घर के बाहर खड़ी कार का सिक्योरिटी अलार्म तोड़ दिया और मालिक को कानोंकान भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन

सुबह मालिक ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उससे चोरी का पता चला। अंबाला सिटी सेक्टर-9 थाना पुलिस ने कारोबारी परविंद्र सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि चोर मंगलवार को एक कार में आते हैं। रेकी करने के बाद एक चोर पहले तो घर में झांकता है। जब कोई नहीं दिखता तो बोनट के साथ छेड़छाड़ करता है।
विज्ञापन

दूसरे साथी के आने के बाद जैसे ही फॉर्च्यूनर कार का लॉक खोलते हैं तो अचानक अलार्म बज जाता है। इतने में एक चोर तुरंत ही बोनट खोलकर अलार्म के स्पीकर की तार काट देता है। ऐसे में आवाज आना बंद हो जाती है लेकिन कार के चारों इंडीकेटर चलते रहते हैं। इतने में दोनों शातिर चंद ही मिनट में कार खोलने के बाद लेकर फरार हो जाते हैं। इस बीच एक चोर अपनी कार में बैठा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह सात बजे लगा चोरी का पता

शिकायतकर्ता सिटी के सेक्टर-9 निवासी परविंद्र सिंह ने बताया कि रात को घर के बाहर कार खड़ी की थी लेकिन सुबह सात बजे उठा तो वो नहीं मिली। इधर-उधर तलाशने के बाद कोई सुराग नहीं लगा तो सीसीटीवी खंगाले। जिसमें पाया कि करीब 2-3 बजे एक कार में तीन व्यक्ति आते हैं। कार चुराकर ले जाते हैं। बताया कि उनकी सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार बलदेव नगर के शिव ट्रांसपोर्ट नगर की वैदिक नेटवर्क कंपनी के नाम से पंजीकृत है।

वर्जन
फॉच्यूर्नर कार चुराने वालों का पता लगाने के लिए इलाके के डंप उठाए जा रहे हैं। इलाके में भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, सेक्टर-9 थाना।

अंबाला सिटी के सेक्टर-9 में घर के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर कार का लॉक तोड़ते हुए चोर: सोशल मीडिया

अंबाला सिटी के सेक्टर-9 में घर के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर कार का लॉक तोड़ते हुए चोर: सोशल मीडिया- फोटो : kathua news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed