फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Thieves broke into the wall and took away copper wire and other items

दीवार में सेंधमारी कर तांबे के तार और अन्य सामान ले उड़े चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into the wall and took away copper wire and other items
दीवार में सेंधमारी कर चोर एक क्विंटल तांबे के तार व एल्युमीनियम लेकर फरार हो गए। इसकी शिकायत विशाल ने चौकी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि वह न्यू प्रीत नगर के रहने वाले हैं। उनकी दुकान रामबाग रोड अशरफी बाग के बीच की डिग्गी में है। जहां पर वह तांबे के तार से संबंधित कार्य करते हैं। वे बुधवार की रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे दुकान खोली तो देखा कि दीवार में बड़ा सुराख हुआ है। वहीं सामान भी गायब था। जब सीसीटीवी की जांच की तो उसमें चोर चार बजे सामान चोरी करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनकी दुकान में तीन कट्टों में करीब एक क्विंटल तार थे। इसके अलावा ग्राहकों का पीतल व एल्युमीनियम का सामान भी था। इसका वजन लगभग 15 किलो था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed