फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Thieves broke into a closed house in village Gadauli, stealing goods worth thousands

Ambala News: गांव गदौली में चोरों ने बंद घर में लगाई सेंध, हजारों का सामान चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into a closed house in village Gadauli, stealing goods worth thousands
नारायणगढ़। गांव के गदौली में चोरों ने रात को एक बंद घर में सेंध लगाते हुए हजारों का सामान चोरी कर लिया। सुबह जब लोगों ने घर के ताले टूटे देखे तो घर के मालिक को जानकारी दी। मालिक ने डायल 112 से संपर्क किया। चंडीगढ़ निवासी संजीव कुमार ने बताया कि उनका नारायणगढ़ के गांव गदौली में पुश्तैनी घर है। पहले उनके घर में पिता रामकुमार व माता निवास करते थे। पिता की मृत्यु के बाद माता अकेली रह गई तो उन्होंने अपने साथ उन्हें चंडीगढ़ बुला लिया।
विज्ञापन

इस दौरान वह अपने गांव में कभी-कभी देखभाल के लिए आया करते थे। उन्होंने गांव के ही एक युवक को घर की देखरेख के लिए जिम्मेदारी दी थी। उनके पास हाल ही में फोन आया कि उनके घर में ताले टूटे हुए हैं। ऐसे में वह परिजनों के साथ चंडीगढ़ से गांव गदौली पहुंचे। उन्होंने देखा घर में सभी कमरों के ताले टूटे हुए हैं। इस दौरान घर में देखने पर पता चला कि उनका हजारों का सामान चोरी हो चुका है। चोरों ने उनके पुराने पुश्तैनी बर्तनों तक को नहीं छोड़ा। यहां तक की अलमारियों को भी तोड़ दिया। इसमें रखे सामान को चोर अपने साथ ले गए। घर में गीजर लगा हुआ था उसे भी चोरों ने उखाड़ने का प्रयास किया मगर असफल रहे। चोर अनाज से भरी बोरियों को भी चुरा कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed