{"_id":"6a0a2165a9a58d2b310f994a","slug":"thief-arrested-with-two-bikes-ambala-news-c-36-1-sknl1017-163368-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दो बाइकों सहित चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दो बाइकों सहित चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। वाहन चोरी के एक मामले को सुलझाकर हुए सीआईए-1 की टीम ने शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की दो बाइकें बरामद की गई हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान आनंदपुर जलबेहड़ा निवासी विशाल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि उसने कालका चौक के अलावा अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से भी एक अन्य बाइक चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दोनों वाहन बरामद कर लिए हैं। रविवार कोर्ट में पेश कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी ने पहली बाइक कालका चौक से चोरी की थी। इस मामले में नाहन हाउस निवासी विशाल कुमार की तहरीर पर 11 मई को प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
हेरोइन और बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार
नग्गल। सकराओ गांव के मोड़ के पास से पुलिस ने 9 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी को काबू कर लिया। जिसकी पहचान नडियाली गांव निवासी गुरदीप सिंह के रूप में हुई है। टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक नशीले पदार्थ की सप्लाई करने की फिराक में घूम रहा है। रविवार कोर्ट में पेश कर आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया।
युवक को लहूलुहान करने वाला मुख्य आरोपी काबू
अंबाला। टांगरी बांध क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू व डंडों से हमला करने वाले मुख्य आरोपी को काबू कर लिया है। आरोपी की पहचान प्रिंस कुमार को काबू कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू व बाइक भी बरामद कर ली गई है। इस मामले में वशिष्ठ नगर निवासी कृष ने तहरीर दी थी कि प्रिंस, निखिल सागर और उनके अन्य साथियों ने टांगरी बांध के पास उसे एक दुकान से बाहर बुलाया था।