फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   lure laborers for cheap bus travel Active gang busted at unreserved ticket center in Ambala

Ambala: अनारक्षित टिकट केंद्र पर सक्रिय गिरोह का पर्दाफश, श्रमिकों को देते थे सस्ती बस यात्रा का लालच

Sat, 25 Feb 2023 09:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 25 Feb 2023 09:41 AM IST
सार

अंबाला में पिछले कुछ समय से अनारक्षित टिकट केंद्र पर निजी बस संचालकों के दलाल सक्रिय थे। ऐसे संचालकों ने छावनी बस अड्डे के नजदीक ही अपने कार्यालय खोले हुए हैं जोकि निजी बसों के माध्यम से भारी-भरकम किराया लेकर यात्रियों को उत्तर प्रदेश, बिहार व अन्य राज्यों में छोड़ते हैं।

विज्ञापन
lure laborers for cheap bus travel Active gang busted at unreserved ticket center in Ambala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

अंबाला में आरपीएफ ने अनारक्षित टिकट केंद्र पर सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश कर दिया जो सस्ती दर पर बसों में यात्रा का लालच देकर प्रवासी श्रमिकों को बहलाने-फुसलाने का काम कर रहे थे। सादी वर्दी में तैैनात आरपीएफ कर्मचारियों ने गिरोह के चार सदस्यों को मौके पर दबोच लिया। आरोपितों की पहचान पशुपति नाथ निवासी चंद्रपुरी, रजत कश्यप निवासी रेल विहार,गौतम निवासी और दीपक निवासी लक्ष्मी अंबाला कैंट के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश, बिहार व अन्य राज्यों के लोगों को बनाते थे शिकार
जानकारी के अनुसार पिछले कुछ समय से अनारक्षित टिकट केंद्र पर निजी बस संचालकों के दलाल सक्रिय थे। ऐसे संचालकों ने छावनी बस अड्डे के नजदीक ही अपने कार्यालय खोले हुए हैं जोकि निजी बसों के माध्यम से भारी-भरकम किराया लेकर यात्रियों को उत्तर प्रदेश, बिहार व अन्य राज्यों में छोड़ते हैं। ट्रेनों का संचालन होने के काण पिछले कुछ समय से इनका धंधा मंदा चल रहा था। इस कारण अधिकांश श्रमिक अब ट्रेनों के माध्यम से ही गंतव्य की तरफ रवाना हो रहे थे। इसलिए बस संचालकों ने स्थानीय युवकों को पैसे का लालच देकर अपने साथ मिला लिया।
विज्ञापन


उन्हें छावनी रेलवे स्टेशन के अनारक्षित टिकट केंद्र पर तैनात कर दिया, ताकि यहां जनरल टिकट लेकर ट्रेन में सफर करने वाले श्रमिकों को आसानी से अपने जाल में फंसाया जा सके। जब इसकी जानकारी आरपीएफ पोस्ट प्रभारी जावेद खान को मिली तो उन्होंने गिरोह की धरपकड़ के लिए सादी वर्दी में टीम को तैनात कर दिया, ताकि गिरोह को पकड़ा जा सके। लगभग 10 दिन तक लगातार जाल बिछाने के बाद आरपीएफ को शुक्रवार दोपहर को कामयाबी मिली। पकड़े गए चारों आरोपियों के खिलाफ आरपीएफ पोस्ट पर रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभी उन्हें निजी जमानत पर छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
सूचना मिली थी कि स्टेशन के अनारक्षित टिकट केंद्र पर एक गिरोह सक्रिय है जोकि प्रवासी श्रमिकों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाते हैं। गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। अभी उन्हें निजी जमानत पर छोड़ा गया है। जल्द ही कोर्ट में दस्तावेज पेशकर आगामी कार्रवाई की जाएगी। -जावेद खान, प्रभारी आरपीएफ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed