फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   There will be changes in SSCU ward, weak newborns will remain with their mother

Ambala News: एसएससीयू वार्ड में होगा बदलाव, मां के साथ ही रहेंगे कमजोर नवजात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
There will be changes in SSCU ward, weak newborns will remain with their mother
अंबाला शहर नागरिक अस्पताल। संवाद
अंबाला सिटी। नवजात शिशुओं की हो रही मौतों में कमी लाने के लिए स्पेशल सर्जिकल केयर यूनिट (एसएससीयू) वार्ड में परिवर्तन कर उसे मदर न्यू बोर्न केयर यूनिट (एमएनसीयू) में बदला जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने कार्य शुरू भी कर दिया है। पीएमओ डाॅ. संगीता गोयल ने बताया कि यह वार्ड पहले से अधिक सुरक्षित होगा। जहां पर इस वार्ड में बच्चे के साथ मां या फिर अन्य कोई परिजन बुआ या मौसी होती थी तो वहीं अब वार्ड के भीतर बच्चे के साथ सिर्फ मां या फिर जो भी बच्चे के साथ आया है वही होगा।
विज्ञापन

बदल बदल कर लोग वार्ड में नहीं आ सकेंगे। डॉ संगीता गोयल ने बताया कि डब्ल्यूएचओ के शोध में आया है कि अगर कोई कमजोर बच्चा जन्म के बाद से ही मां के स्पर्श में रहता है तो वह कम समय में ही ठीक हो जाता है। इसके साथ ही मशीन के साथ दूध पिलाने की बजाय मां का दूध पीने से भी बच्चा जल्दी ठीक होता है। मां के दूध से बच्चे को संक्रमण भी नहीं होता है। इसलिए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगी व्यवस्था
अब पहले की तरह इस वार्ड में खाना नहीं खाया जाएगा, माता के नहाने के लिए वार्ड में ही बाथरूम व शौचालय की सुविधा होगी, कपड़े बदलने के लिए भी अलग से जगह होगी, खाना बनाने के लिए वात्सल्य वार्ड में ही किचन एरिया होगा, शहर नागरिक अस्पताल में पैदा होने वाले दो किलो से कम वजन के बच्चे को दो घंटों और किसी दूसरी जगह पैदा होने वाले बच्चे को 24 घंटों में इस वार्ड भी शिफ्ट किया जाएगा, माता के साथ आने वाली महिला या परिवार की कोई भी सदस्या बदलेगी नहीं, मौसी है तो मौसी ही रहेगी बुआ है तो बुआ ही माता के साथ रहेगी। जिससे संक्रमण का खतरा कम हो।
वर्जन
विभाग की ओर से नया एमएनसीयू बनाने की तैयारी कि जा रही है। इसमें संक्रमण का खतरा कम करने के लिए अलग से शौचालय की भी व्यवस्था रहेगी।
-डॉ संगीता गोयल, पीएमओ, नागरिक अस्पताल अंबाला शहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed