{"_id":"65e8d15268dc846ea300d37a","slug":"there-will-be-an-increase-in-the-convenience-of-passengers-coming-to-the-railway-station-ambala-news-c-36-1-amb1001-119444-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की सुविधा में होगी बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की सुविधा में होगी बढ़ोतरी
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को आने वाले समय में कई सुविधाएं मिलने वाली हैं जोकि उनके सफर को आसान बनाएंगी। रेलवे द्वारा तैयार की गई योजना के तहत अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर कुछ ऐसी जगह को चिह्निनत किया गया है,जहां यात्री विश्राम करते हैं। इसमें महिला व पुरुष विश्रामालय सहित अन्य भीड़भाड़ वाले स्थान हैं। यहां यात्रियों की सुविधा के लिए एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। इन स्क्रीन के माध्यम से यात्रियों को ट्रेनों के आगमन व प्रस्थान की जानकारी मिलेगी। वहीं इन पर रेलवे में हो रहे बदलाव को लेकर भी जानकारी प्रसारित की जाएगी। जबकि यात्रियों को यह भी बताया जाएगा कि मुश्किल की घड़ी में वो किसी प्रकार सफर के दौरान या स्टेशन पर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए रेलवे की हेल्पलाइन नंबर 139 का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। इसके अलावा जनरल टिकट यात्रियों को भी ऑनलाइन टिकटिंग एप की जानकारी दी जाएगी ताकि अनारक्षित केंद्रों पर लगने वाली लंबी लाइनों से उन्हें छुटकारा मिल सके।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
लिफ्ट व एस्कलेटर की योजना
मौजूदा समय में तीन लिफ्ट अलग-अलग प्लेटफार्माें पर लगाई गई हैं जोकि लुधियाना जाने वाली रेलवे लाइन के छोर पर स्थित हैं। वहीं रेलवे परिसर में एकमात्र एस्कलेटर लगा हुआ है जोकि लगातार बढ़ रही यात्रियों की संख्या के हिसाब से काफी कम है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए अब दिल्ली व सहारनपुर की तरफ जा रही रेलवे लाइन के छोर पर भी लिफ्ट और एस्कलेटर को लेकर योजना तैयार की जा रही है ताकि इन व्यस्त रास्तों पर भी यात्रियों को उक्त दोनों सुविधाएं मिल सकें और वो बिना किसी परेशानी के रेलवे परिसर और प्लेटफार्म 1 से 3/4 व 6/7 पर पहुंच सकें।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
रेलवे को विश्वस्तरीय बनाने का खाका तैयार किया जा रहा है। विश्रामालयों में एलईडी का प्रावधान किया जाएगा ताकि यात्रियों को बैठे-बैठे ही जानकारी मिलती रहे। इसके अलावा प्लेटफार्मों पर लिफ्ट और रेलवे परिसर में एस्कलेटर की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -