{"_id":"68bdf7e442714b884b09479a","slug":"there-was-tension-between-farmers-and-police-during-the-meeting-with-cm-ambala-news-c-36-1-amb1003-149230-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सीएम से मिलने के दौरान किसानों व पुलिस में तनातनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सीएम से मिलने के दौरान किसानों व पुलिस में तनातनी
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नग्गल-हसनपुर गांव में बरसाती जलभराव का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलने के लिए भाकियू शहीद भगत सिंह के किसान भी पहुंच गए। यहां किसानों को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। किसानों को पुलिस प्रशासन ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस व किसान आमने-सामने हो गए। इस दौरान किसान नेता जय सिंह जलबेड़ा ने एक महिला पुलिस अधिकारी पर उनके कपड़े फाड़ने व धार्मिक चिह्न तोड़ने के आरोप भी लगाए और किसानों ने नारेबाजी की।
मामला गरमाता देख यहां पुलिस बल भी तैनात किया गया था। वहीं, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों को बातचीत के लिए बुलाया। मुख्यमंत्री से किसान नेता कुलदीप सिंह मोहड़ी और जय सिंह जलबेड़ा मिले। दोनों किसान नेताओं ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को इस क्षेत्र में जलभराव की स्थिति के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि सेगती गांव के पास बांध बना है। पहले यहां पानी की निकासी के लिए मोटर लगी होती थी, जिससे जलभराव की स्थिति नहीं बनती थी, लेकिन अब यहां मोटर नहीं लगी हैं। इन मोटर को चलवाया जाए। जय सिंह और कुलदीप मोहड़ी ने मुख्यमंत्री को यह भी कहा कि 28 जुलाई को जब वह नई अनाज मंडी अंबाला शहर में कार्यक्रम में पहुंचे थे, तब भी किसानों को उनसे प्रशासन ने मिलने नहीं दिया और अब भी उनको मिलने नहीं दिया जा रहा था। इस पर मुख्यमंत्री सैनी ने जय सिंह जलबेड़ा का हाथ पकड़ते हुए कहा कि उनको भी नहीं पता था कि किसान मिलने आए हैं। जब उनको आज पता चला तो उन्होंने उनको मिलने के लिए बुला लिया, वहीं, भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के जिला प्रधान गुरमीत सिंह माजरी ने बताया कि मुख्यमंत्री को मिलने के दौरान किसानों के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर पुलिस थाना नग्गल में शिकायत दी गई है।