फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   There was doubt on the character of the wife, she was put to death for not giving a satisfactory answer when asked

पत्नी के चरित्र पर था शक, पूछने पर संतोषजनक जवाब न देने पर उतारा मौत के घाट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
There was doubt on the character of the wife, she was put to death for not giving a satisfactory answer when asked
अंबाला। साहा के महमूदपुर गांव में पत्नी पर दरांती से कई वार कर हत्या करने के आरोपी पति को पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर आरोपी बलदेव राणा को गांव में ही गन्ने के खेतों से दबोचा। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी पति ने पत्नी पर शक होने की बात कबूली है। पति का कहना है कि उसे शक था कि उसकी पत्नी का चरित्र ठीक नहीं है। उसने कई बार उससे पूछना चाहा लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता था।
विज्ञापन

आखिर में पत्नी को दरांती से मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी से हत्या में इस्तेमाल की गई दरांति बरामद कर ली है। शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बुधवार की शाम को महमूदपुर गांव के खेतों में महिला का खून से लथपथ शव मिला था। मुंह, गर्दन, बाजू समेत महिला के शरीर पर कई वार थे। पति शव मिलने के बाद भी नहीं मिला तो इलाकावासियों को उसी पर शक था। स्थानीय लोगों का कहना था कि पति व पत्नी दोनों की खेतों की तरफ गए थे। पुलिस ने इलाके में टीमें गठित कर तलाश शुरू कर दी। सूचना के बाद गन्ने के खेतों को खंगाला तो उसमें आरोपी पति छिपा हुआ था।
विज्ञापन

गन्ने के खेतों से आरोपी बलदेव को काबू कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने पत्नी के चरित्र पर शक होने की बात कही है। शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इंस्पेक्टर यशदीप, साहा थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed