फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   There was a strike on the second day and also the work

दूसरे दिन हड़ताल हुई और काम भी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
There was a strike on the second day and also the work
अंबाला सिटी हरियाणा रोडवेज वर्कशॉप कार्यालय में सरकार विरोधी नारेबाजी करते कर्मचारी। - फोटो : Ambala
अंबाला/बराड़ा। दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन मंगलवार को कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगें पूरी करने की मांग की। हड़ताल में मुख्य रूप से शामिल रोडवेज, बैंक, सफाई कर्मचारी व अन्य विभागों द्वारा कार्य न करने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

वहीं बहुत से कर्मचारियों ने हड़ताल से दूरी बनाए रखी। इस कारण कुछ विभागों से संबंधित काम पहले की तरह सुचारु रूप से जारी रहे। मंगलवार को हड़ताल में आशा वर्कर्स, पटवारियों और कानूनगो ने हिस्सा लेते हुए सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ रोष जताया। हड़ताल में बैठे प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने कहा कि सरकार जनविरोधी कार्य कर रही है। अनेक सरकारी विभागों का निजीकरण किया जा चुका है। अगर जल्द सचेत नहीं हुए तो वो दिन दूर नहीं जब कोई भी विभाग सरकार के अधीन नहीं होगा। केवल सरकार ही सरकारी होगी, बाकी सब प्राइवेट हाथों में होगा। इस मौके पर ब्लॉक प्रधान ओम प्रकाश, ब्लॉक सचिव नैब सिंह, रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा से कुलदीप चौहान, पशुपालन विभाग से डॉ विनोद सोनी, बिजली विभाग से गुरतेज सिंह, हेमसा से सुधीर राणा, नगरपालिका संघ से प्रधान सलोचन, शिक्षा विभाग चतुर्थ श्रेणी से देशराज, पब्लिक हेल्थ विभाग से मलकीत सिंह, व हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ से गुरचरण सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैक कर्मचारियों ने नीतियों को जनविरोधी बताया
राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन सिटी के बैंक कर्मचारी और अधिकारी इंडियन बैंक के सामने एकत्रित हुए। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार की जन विरोधी नीतियों व केंद्रीय ट्रेड यूनियन, बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की लंबित मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। कामरेड जुझार सिंह, सचिव ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि देशभर में मजदूर, किसान व कर्मचारी सरकार की जन नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं सरकार मांगों को लेकर उदासीन है और अपनी कारपोरेट परस्त नीतियों को लागू करने से पीछे नहीं हट रही है। ऐसे में बैंक कर्मचारियों को भविष्य में संघर्ष के रास्ते अपनाने पड़ेंगे। इस विरोध प्रदर्शन में हरियाणा बैंक इंपलाइज फेडरेशन के महासचिव कामरेड राजेश बंसल, सचिव कामरेड एमपी सिंह, उपाध्यक्ष का. ईश्वर सिंह आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज साझा मोर्चा ने हड़ताल को बताया सफल
रोडवेज साझा मोर्चा ने भी सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें आंदोलन में बहुत सहयोग मिला है। दो दिन में एक भी बस रोडवेज कार्यशाला से बाहर नहीं गई है जो हड़ताल को सफल बनाता है। इसके अलावा सड़कों पर भी रोडवेज की बसें दिखाई नहीं दी। सरकार अगर अब भी उनकी मांगें नहीं मानती है तो विरोध जताया होगा।

अंबाला सिटी के कनेरा बैंक के बाहर धरने पर बैठे बैंक यूनियन के कर्मचारी।

अंबाला सिटी के कनेरा बैंक के बाहर धरने पर बैठे बैंक यूनियन के कर्मचारी।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed