फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   There was a lot of problems in sector eight, the government should do something

सेक्टर आठ में विभिन्न समस्याओं को लेकर स्थानीय लोग हुए परेशान, स्ट्रीट लाइटें भी अधिकतर खराब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
There was a lot of problems in sector eight, the government should do something
अंबाला सिटी के सेक्टर आठ के लोग कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। इस सेक्टर में लोगों को निगम प्रशासन और हुडा विभाग की ओर से दी जाने वाली सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि सेक्टर में कई प्लॉट खाली पड़े हैं। इनमें लंबी जंगली घास उगी हुई है। इस ओर न तो प्रशासनिक अधिकारी और न ही प्लॉट मालिक ध्यान दे रहे हैं। इनमें कई फीट ऊंची घास उगी होने के कारण इनमें जहरीले जीव जंतुओं ने अपना डेरा जमाया हुआ है। बरसाती सीजन में वही जीव स्थानीय लोगों के घरों में दस्तक देने लगते हैं। सेक्टर की ज्यादातर गलियों में स्ट्रीट लाइटें खराब में चल रही हैं, शिकायतें देने के बावजूद भी लाइटें ठीक नहीं हो रही हैं, वहीं बरसाती सीजन शुरू होने वाला है, लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक सीवरेज आदि की सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

सेक्टर में बने पार्कों की हालत भी रखरखाव के अभाव में दिन ब दिन खराब होती जा रही है। प्रशासन को इस पर ध्यान जरूर देना चाहिए, वहीं सेक्टर के रिहायशी भवनों के बीच कुछ प्लॉटों पर मालिकों ने 25 प्रतिशत मकान बनाकर छोड़ दिए। जोकि आज खंडहर में तब्दील हो चुके हैं। प्रशासन को इस पर ध्यान देने की बहुत ज्यादा जरूरत है। इसी प्रकार स्थानीय लोगों को सबसे बड़ी परेशानी सेक्टर में घूम रहे पशुओं से हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि साथ सेक्टर के साथ लगती परशुराम व रतनगढ़ कॉलोनी से कुछ लोग अपने पशुओं को लेकर सेक्टर के खाली प्लॉटों में पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-8 की गलियों में लगी स्ट्रीट लाइटों में से ज्यादातर खराब अवस्था में चल रही हैं। कई बार शिकायतें करने के बावजूद भी लाइटें ठीक नहीं हो रही हैं। हुडा अधिकारियों को चाहिए कि सेक्टर में लाइटों को ठीक करवाए।
बलदेव सिंह, स्थानीय निवासी, सेक्टर आठ, अंबाला सिटी।
क्षेत्र में कई प्लॉट मालिकों ने 25 प्रतिशत मकान बनाकर छोड़े हुए हैं। वर्तमान में वह खंडहर अवस्था में तबदील हो चुके हैं। जिस और हुडा प्रशासन को ध्यान देने की बहुत ज्यादा जरूरत है, क्योंकि उन मकानों में बहुत बड़ी-बड़ी जंगली घास पैदा हो चुकी है।
एसके अरोड़ा, स्थानीय निवासी, सेक्टर आठ, अंबाला सिटी।
सेक्टर-8 के साथ लगती निजी कॉलोनियों से कुछ लोग अपने पालतू पशुओं को लेकर सेक्टर के खाली प्लॉटों में पहुंच जाते हैं, जहां पर वह अपने पशु को घास चरा रहे है। पशुओं की आवाजाही के दौरान सड़कों पर गोबर से गंदगी हो जाती है। इससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
सुरेंद्र जिंदल, स्थानीय निवासी, सेक्टर आठ, अंबाला सिटी।
क्षेत्र में मात्र एक ही कम्यूनिटी सेंटर बनाया गया था। कम्यूनिटी सेंटर के चारों ओर जंगल बन चुका है। लोग अपने निजी कार्यक्रम दूरदराज के क्षेत्रों में जाकर कर रहे हैं। निगम प्रशासन को चाहिए कि कम्यूनिटी सेंटर की साफ-सफाई के लिए कोई ठोस कदम उठाए।
यशवीर शर्मा, स्थानीय निवासी, सेक्टर आठ, अंबाला सिटी।
सेक्टर-8 के क्षेत्र में तकरीबन 20 प्रतिशत प्लॉट खाली पड़े हैं। उन प्लाटों के बीच कई-कई फीट लंबी जंगली घास खड़ी हुई है। जिसमें जहरीले जीव जंतुओं ने डेरा जमाया हुआ है। बरसाती सीजन में वह जीव जंतु साथ लगते रिहायशी भवनों में घुस जाते हैं।
वीरेंद्र सिंगला, पूर्व प्रधान वेलफेयर ऐसोसिएशन, सेक्टर आठ, अंबाला सिटी।
बरसाती सीजन शुरू होने वाला है, लेकिन सीवरेज व पानी निकासी की सफाई व्यवस्था को लेकर कोई पुख्ता इंतजाम हुडा प्रशासन की ओर से नहीं किए गए हैं। यदि समय रहते सीवरेज की व्यवस्था को नहीं देखा गया तो बरसाती सीजन में सेक्टर की सड़कें में पानी से भर जाएंगी।

मोहन लाल, स्थानीय निवासी, सेक्टर आठ, अंबाला सिटी।
बीते आठ जून को क्षेत्र के पानी की निकासी होने वाली लाइनों की सफाई के लिए टेंडर हो चुका है। जिस पर काम भी शुरू हो गया है जल्द ही सफाई का कार्य पूरा कर लिया जाएगा, पार्कों के रखरखाव की जिम्मेदारी वेलफेयर एसोसिएशन की है। पार्कों से संबंधित समस्या के बारे में एसोसिएशन से बातचीत कर समस्याओं का समाधान करवा लिया जाएगा। स्ट्रीट लाइटों के संदर्भ मेें कई शिकायत स्थानीय लोगों की मिल रही हैं। जल्द समाधान होगा।
हितेश जैन, पार्षद वार्ड नंबर 16, नगरनिगम अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed