फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   There is no cleaning of drains here, only assurance is being given

यहां नालों की सफाई नहीं, मिल रहे सिर्फ आश्वासन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
There is no cleaning of drains here, only assurance is being given
अंबाला सिटी। बरसाती सीजन नजदीक आने आ रहा है। इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए हैं। निगम ने बरसाती पानी की निकासी के मुख्य नालों की सफाई नहीं कराई गई है। इस कारण सेक्टर- 10 के निवासियों की परेशानी बढ़ने वाली है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन की ओर से बरसाती नालों की सफाई नहीं की गई तो सेक्टर- 10 में चारों ओर पानी ही पानी होगा। इसी प्रकार सेक्टर-10 के क्षेत्र की कई गलियों की स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। शिकायत देने के बावजूद भी लाइटें ठीक नहीं की जा रही हैं। वहीं, सेक्टर में सीवरेज की समस्या भी लोगों को परेशान कर रही है, क्योंकि ज्यादातर क्षेत्र में सीवरेज पूरी तरह से ब्लॉक स्थिति में चल रहे हैं।
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था ठीक नहीं
सफाई व्यवस्था सही ढंग से न होने के कारण सेक्टर की गलियों में कूड़ा कचरा बिखरा रहता है। यहां सफाई कर्मचारी नाममात्र ही दिखाई देते हैं। सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को ठोस कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन

एसआर, उपप्रधान वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-10, अंबाला सिटी।
जमीनी स्तर पर कार्रवाई नहीं
कई बार नगर निगम व हुडा विभाग के अधिकारियों को लिखित में शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन अधिकारियों की ओर से आश्वासन ही मिल रहा है। जमीनी स्तर पर प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमल सिंगला, प्रधान वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-10, अंबाला सिटी।
ज्यादातर सीवरेज ब्लॉक स्थिति में
क्षेत्र के ज्यादातर सीवरेज ब्लॉक स्थिति में पड़े हैं। जिस ओर प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान नहीं जा रहा है, जबकि वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से कई बार लिखित शिकायत दी जा चुकी है। बहुत परेशान हैं।
राजिंद्र वोहरा, स्थानीय निवासी
बरसाती नालों की सफाई जरूरी
बरसाती सीजन शुरू होने वाला है। प्रशासन की ओर से नालों की साफ-सफाई का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया, जबकि हल्की बरसात होने में गलियों में पानी जमा हो जाता है। स्थानीय लोग बहुत परेशान चल रहे हैं।
संजय शासन, स्थानीय निवासी
तुरंत प्रभाव से ठीक हों लाइटें
क्षेत्र की गलियों की स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। शिकायत के बाद भी ठीक नहीं की जा रही हैं। इसके चलते गलियों में शाम होते ही अंधेरा हो जाता है। अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से लाइटें ठीक करवानी चाहिए।
सुनीता दूबे, स्थानीय निवासी
मकानों में उगी घास
लोगों की ओर से 25 प्रतिशत मकान बनाकर छोड़ दिए गए। इनमें जंगली घास उगी हुई है। प्रशासन को इन मकान मालिकों पर कार्रवाई कर जुर्माना वसूलने का काम करना चाहिए, ताकि जंगली घास को खत्म किया जा सके।
बलबीर रंगी, उपप्रधान वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-10, अंबाला सिटी।
प्लॉटों में गंदा पानी हो रहा जमा
रिहायशी भवनों के बीच बहुत प्लॉट खाली पड़े हैं। इनमें सीवरेज का गंदा पानी और बरसाती पानी जमा हो जाता है। इस कारण स्थानीय लोगों को दुर्गंध के माहौल का सामना करना पड़ रहा है। तुरंत समस्या का समाधान हो।

गुलजार सिंह, सह सचिव वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-10, अंबाला सिटी।
व्यवस्था के करवाई जाएगी जांच
सफाई व्यवस्था को लेकर लिखित में शिकायत नहीं आई है। यदि सफाई व्यवस्था से संबंधित समस्या सेक्टरवासियों को आ रही है तो इसकी जांच करवाई जाएगी और समस्या का समाधान तुरंत प्रभाव से होगा।
सुनील दत्त, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगरनिगम, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed