फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   There is no better way than Bhagwat Katha: Shastri

भागवत कथा से कल्याणकारी और कोई साधन नहीं : शास्त्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
There is no better way than Bhagwat Katha: Shastri
मुलाना। राधा कीर्तन मंडली जहांगीरपुर अलीपुर की ओर से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। दूसरे दिन सामुदायिक हाॅल में आयोजित कथा में पंडित अनुराग कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भागवत कथा से कल्याणकारी और कोई साधन नहीं है। इसलिए व्यस्त जीवन से समय निकालकर कथा को आवश्यक महत्व देना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भागवत कथा से बड़ा कोई सत्य नहीं है। भागवत कथा अमृत है। यह एक ऐसी औषधि है, जिससे जन्म-मरण का रोग मिट जाता है। भागवत कथा को पांचवां वेद कहा गया है, जिसे पढ़ और सुन सकते हैं। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की गोचरण लीला के संदर्भ में गो माता के महत्व का वर्णन किया। इसमें गो माता के धार्मिक, आध्यात्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक सभी प्रकार के लाभ गुण विशेषताओं के महत्व व उपयोगिता का विस्तार से वर्णन किया। शास्त्री के भजनों को सुन श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूमे। मौके पर राधा कृष्ण कीर्तन मंडली, आयोजक एडवोकेट अंजू शर्मा, सीमा गोस्वामी व शहीद उधम सिंह जागृति मंच प्रधान गुरमीत सिंह घुम्मन सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed