फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Then the number of new infected started increasing, 60 new cases, 90 beat the epidemic

फिर बढ़ने लगी नए संक्रमितों की संख्या, 60 नए मामले, 90 ने दी महामारी को मात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Then the number of new infected started increasing, 60 new cases, 90 beat the epidemic
अंबाला सिटी। एक बार फिर कोरोना के नए मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। बुधवार को 60 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 40 हजार 429 हो गई है। वहीं राहत की बात यह है कि 90 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। इससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 39 हजार 374 हो गई। वहीं नए मामलों से ज्यादा लोग ठीक होने के कारण सक्रिय मामले भी घटकर 519 रह गए हैं। अभी तक 536 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सचेत रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शहर से 12, छावनी से 14, चौड़मस्तपुर से सात, शहजादपुर से 14, बराड़ा से आठ और मुलाना से पांच लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। नारायणगढ़ से राहत भरी खबर यह है कि वहां से एक भी संक्रमित मरीज की पुष्टि नहीं हुई है। संक्रमितों में तीन सरकारी कर्मचारी, तीन बच्चे 12 से 18 वर्ष के बीच के हैं। एक व्यक्ति अन्य व्यक्ति के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है।
विज्ञापन

यह है अस्पताल की स्थिति
इस समय 26 मरीज ऐसे हैं, जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। इनमें 13 निजी में तो 13 मरीजों का उपचार सरकारी अस्पताल में चल रहा है। एक मरीज आईसीयू में भर्ती है, चार मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। 493 मरीज को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2122 लोगों को लगा बचाव का टीका
कोविन पोर्टल के अनुसार बुधवार को 2 हजार 122 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया है। वहीं 265 लोगों को प्रीकॉशन डोज लगी है। अभी तक विभाग की ओर से 19 लाख 77 हजार 221 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इनमें 10 लाख 19 हजार 730 को पहली तो 9 लाख 46 हजार 205 को दूसरी डोज शामिल है। अभी तक कुल 11 हजार 286 प्रीकॉशन डोज लगाई जा चुकी है।
कोरोना के नए मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी होने लगी है। दो दिन से नए मामलों की संख्या बढ़ी है। इसलिए सभी को कोरोना से सचेत रहने की आवश्यकता है।
-डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed