फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Theft of gas cylinder and stove from Anganwadi center and in two other incidents thieves stole bike and two goats

आंगनबाड़ी केंद्र से गैस सिलिंडर और चूल्हा चोरी तो दो अन्य वारदात में बाइक और दो बकरियां चुरा ले गए चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Theft of gas cylinder and stove from Anganwadi center and in two other incidents thieves stole bike and two goats
(अंबाला) नारायणगढ़। आंगनबाड़ी केंद्र गांव रतौर से अज्ञात लोगों ने गैस का एक सिलिंडर व चूल्हा चोरी कर लिया। आंगनबाड़ी वर्कर दीपिका मित्तल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका प्रशिक्षण 13 से 17 सितंबर तक शहजादपुर में चल रहा था। आंगनबाड़ी हेल्पर के तौर पर केंद्र में तैनात शकुंतला देवी ने 16 सितंबर को दोपहर 2 बजे के करीब कमरे को ठीक प्रकार से ताला लगाकर बंद किया था, लेकिन अगले दिन 17 सितंबर को सुबह 8.45 बजे जब वह आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंची तो उसने देखा कि रसोई का ताला टूटा हुआ है।
विज्ञापन

जांच करने पर पता चला कि अज्ञात लोगों ने एक गैस का सिलिंडर तथा एक गैस का चूल्हा चोरी कर लिया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं अन्य चोरी के मामलों में कबड्डी का खेल देखने में मस्त एक युवक की मैदान के बाहर से बाइक चोरी हो गई।
विज्ञापन

गांव टपरियां थाना मुलाना निवासी विजय कुमार ने बताया कि उसने एक बाइक गांव चाहड़वाला थाना सढ़ोरा के जगमाल सिंह से लगभग 6 माह पूर्व खरीदी थी। लेकिन किसी कारणवश वह बाइक को अपने नाम नहीं करवा सका। 18 सितंबर को वह अपनी बाइक पर गांव नखड़ोली में कबड्डी का मैच देखने के लिए गया था। इस दौरान उसने बाइक को मैदान के बाहर खड़ा किया था। मैच देखने के उपरांत जब वह देर सायं वापस आया तो मौके पर बाइक नहीं थी। इसी प्रकार पशुओं के बाड़े में बंधी दो बकरियां चोरी हो गई। गांव फिरोजपुर काठ निवासी नाजरदीन ने बताया कि 21 सितंबर को सुबह 5 बजे जब वह पशुओं के बाड़े में गया तो वहां पर उसकी भैंस तो बंधी हुई थी, लेकिन दो बकरियां गायब थी। पुलिस ने उपरोक्त दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed