फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Theft in trains increased again, four cases caught together

Ambala News: रेलगाड़ियों में फिर बढ़ी चोरी एक साथ पकड़े चार मामले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Theft in trains increased again, four cases caught together
अंबाला। ट्रेनों में एक बार फिर चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। दूसरे राज्यों से प्राप्त जीरो एफआईआर के आधार पर कैंट के जीआरपी थाने में एक साथ चार चोरी के मामले दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

पहला मामला : बिहार के गोपालगंज निवासी आलोक कुमार ने बताया कि वो सेना में नौकरी करता है। 14 अप्रैल को वह जम्मू मेल में कटरा से दिल्ली जा रहा था। ट्रेन जब अंबाला स्टेशन पर रुकी तो किसी ने उसका बैग चोरी कर लिया। बैग में मोबाइल के अलावा, सेना का पहचान पत्र और नकदी थी।
विज्ञापन

दूसरा मामला : मेरठ निवासी सुहेल ने बताया कि आठ अप्रैल को वह मेरठ से अंबाला तक जनरल टिकट पर ट्रेन में सफर कर रहा था। ट्रेन में उसे दो युवक मिले और उनके साथ दोस्ताना व्यवहार हो गया। ट्रेन के अंबाला कैंट स्टेशन पहुंचने के बाद वो नीचे उतर गए। जब उसने बैग चेक किया तो इसके अंदर से मोबाइल और नकदी गायब थी। सुहेल ने बताया कि बातों में उलझाकर दोनों ने उसके बैग से सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मामला : बिहार निवासी विनोद कुमार ने बताया कि वो नेताजी एक्सप्रेस में सफर दिल्ली से चंडीगढ़ तक सफर कर रहा था। ट्रेन जब अंबाला कैंट स्टेशन पर पहुंची तो किसी अज्ञात ने उसका बैग चोर कर लिया। बैग में उसका सामान, मोबाइल, लैपटॉप और एटीएम कार्ड थे
चौथा मामला : पश्चिम बंगाल निवासी शुभम कुमार ने बताया कि 10 अप्रैल को वह हिमगिरी एक्सप्रेस में जम्मू स्टेशन से सवार हुआ था। जब वो ट्रेन में बैठा था तो एक व्यक्ति उसके हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गया।

आरोपी को पकड़ने की काफी कोशिश की गई, लेकिन वो अपना बैग छोड़कर ट्रेन से छलांग लगाकर नीचे उतर गया। उसके बैग में एक बंद मोबाइल फोन, चार्जर, कपड़े व आधार कार्ड था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed