{"_id":"6690895d52ac55a26d006207","slug":"theft-in-ac-coach-of-jammu-tawi-kolkata-express-ambala-news-c-36-1-amb1001-126036-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस के एसी कोच में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस के एसी कोच में चोरी
विज्ञापन
अंबाला। जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस के एसी कोच में सफर कर रहे दो यात्रियों के बैग चोरी हो गए। घटना अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर हुई। अयोध्या कैंट से प्राप्त जीरो एफआईआर के आधार पर कैंट जीआरपी ने मामला दर्ज कर लिया है।
अयोध्या निवासी रमेश कुमार तिवारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो जुलाई को वो ट्रेन नंबर 13152 में जम्मू से अयोध्या कैंट तक एसी कोच नंबर ए-1 की सीट नंबर 18 पर यात्रा कर रहा था। रात को खाना खाकर वो सो गया। अगले दिन तीन जुलाई को सुबह लगभग 4 बजे जब वो उठा तो देखा कि उसका बैग चोरी हो गया। बैब में उसका पर्स, 12500 रुपये , एटीएम कार्ड आदि अन्य सामान व दस्तावेज थे। काफी खोजने पर व अपने साथियों से पूछने पर पता चला कि उसके सह यात्री सुनील का भी बैग चोरी हो गया था। ट्रेन के सहारनपुर पहुंचने पर टीटीई और जीआरपी को सूचना दी गई, लेकिन उन्होंने कोई मदद नही की। बीच रास्ते चुडियाला रेलवे स्टेशन के पास सुबह लगभग 6.30 बजे मोबाइल पर संदेश आया कि एटीएम पिन गलत होने के कारण भुगतान नही किया जा सका और एटीएम ब्लाॅक कर दिया गया। तब रमेश ने ऑनलाइन सूचना देकर अपनी शिकायत रेल मदद पर दर्ज करवाई और इसकी जानकारी कोच अटेंडेंट के पास रखी शिकायत पुस्तिका में भी दर्ज की।
-- -- -- -- -- -- -- -