फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   theft

मालिक ने खड़ी की इनोवा, 50 मिनट बाद चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
theft
अंबाला। महेशनगर के गांधी नगर से एक इनोवा कार 50 मिनट बाद ही चोरी हो गई। चोर दो कारों में सवार होकर आए थे। सीसीटीवी कैमरे में चोरी की वारदात कैद हो गई है। हालांकि अभी तक चोरों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यहां के रहने वाले सन्नी शर्मा ने करधान चौकी पुलिस को शिकायत देकर कहा कि 4 नवंबर को उसने अपनी इनोवा कार रात 10.40 बजे नजदीक गली में खड़ी की थी।
विज्ञापन

वीरवार सुबह नौ बजे जब वह गाड़ी देखने आया तो वह गायब मिली। इसके बाद उसने आसपास तलाश करने का प्रयास किया कामयाबी नहीं मिली। बाद में पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच में पता चला कि दो कारों में सवार होकर आए चोर उसकी इनोवा को चुरा ले गए। शर्मा के मुताबिक गाड़ी को खड़ा करने के आधे घंटे बाद ही इस वारदात को अंजाम दिया गया। गाड़ी में तीन हजार की नकदी के साथ पर्स, आधार, वोटर व पैन कार्ड के साथ ड्राइविंग लाइसेंस भी था। पुलिस अब गाड़ी चोरी के मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed