फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The youth took out an outrage rally with swords and axes in their hands

Ambala News: युवाओं ने हाथाें में तलवार और फरसे लेकर निकाली आक्रोश रैली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
The youth took out an outrage rally with swords and axes in their hands
अंबाला सिटी। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में वीरवार को शहर में विभिन्न हिंदू संगठनों ने आक्रोश रैली निकाली और प्रदर्शन किया। शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ये रैली श्री राम मंदिर अंबाला सिटी से शुरू होकर कालका चौक, बलदेव नगर से हाेते हुए खतौली की गोशाला पर समाप्त हुई। रैली से पहले महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने हनुमान चालीसा पढ़ी। सैकड़ों युवा हाथों में गदा, डंडे, फरसे और तलवारें लेकर करीब 500 मोटरसाइकिल और 200 गाड़ियों सहित ट्रैक्टर ट्रालियाें के साथ प्रदर्शन करते दिखे।
विज्ञापन

आक्रोश रैली के बलदेव नगर पहुंचने पर करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। जिससे आने जाने वाले राहगिरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अंबाला कैंट, मुलाना, नारायणगढ़, बराड़ा और साहा में भी संगठनों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने पाकिस्तान के झंडे को घसीटते हुए दहन किया। आक्रोश रैली के दौरान हिंदू संगठनों के सदस्यों ने रास्तेभर भारत माता की जय, गो माता की जय के नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान संगठनों के सदस्यों ने आतंकवादियों की ओर से किए गए हमले पर भी रोष जताया।
पहलगाम में आतंकी हमले पर श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा पंजाब के प्रधान डॉ. देशबंधु ने कहा कि उत्तर भारत के सात राज्यों में उनसे जुड़ी हुई लगभग 200 स्थानीय सनातन धर्म सभाओं और सनातनी शिक्षण संस्थाओं से जुड़े हजारों सनातन धर्मियों में आक्रोश है।
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विराेध में भगवान परशुराम सेवा समिति द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक करधान नग्गल स्थित परशुराम मंदिर परिसर में आयोजित की गई। इसमें सुरेंद्र राजू ने बताया कि दो दिन पहले जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियाें ने पयर्टकों पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

इस हत्याकांड पर उन्होंने गहरा दुख प्रकट किया। इस प्रदर्शन में नित्यानंद महाराज जूना अखाड़ा, रवि नाथ जी महाराज, जोगी माजरा मठ, मोनू, अनिल, प्रवीण, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, भगवान परशुराम गोशाला, सनातन टास्क फोर्स, ब्राह्मण एकता शक्ति संगठन, शिव सेना, बाला जी सेवा समिति के सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed