{"_id":"63597d6290cf891ef80e36c0","slug":"the-young-man-was-injured-by-attacking-him-with-a-brick-ambala-news-knl1255618101","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर ईंट से हमला कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक पर ईंट से हमला कर किया घायल
विज्ञापन
अंबाला। दीपावली की रात हिम्मतपुरा स्थित शिव मंदिर में पूजा के दौरान युवक पर ईंट व पत्थर से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। पड़ाव पुलिस ने पांच हमलावर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में रणजीत सिंह ने बताया कि वह हिम्मतपुरा का निवासी है। दीपावली की रात 11 बजे वह अपने साथी अंकित, अमन उर्फ गोल्डी व निखिल हिम्मत पुरा कॉलोनी में शिव मंदिर के पास खड़े थे। दिवाली के त्योहार पर मंदिर में पूजा हो रही थी। उसी समय चीनी निवासी सुंदर नगर जोकि रेलवे अस्पताल की तरफ से बाइक पर तेज रफ्तार से आया। उसने कहा कि बाइक धीरे चला लो। इसके 15, 20 मिनट बाद चीनी अपने साथ 8 से 10 लड़कों को लेकर आया। उन्होंने आते ही उसके सभी दोस्तों पर ईंटों से हमला कर दिया।
हमले में ईंट उसके सिर और हाथ पर लगी। इसके बाद लड़ाई झगड़े की आवाज सुन कर मौके लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर लोगों को इकट्ठा होता देख सभी हमलावर युवक मौके से भाग गए। साथ ही जाते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद घायल उसे इलाज के लिए अंकित और गोल्डी ने कैंट के अस्पताल में भर्ती करवाया। इस झगड़े में उसका मोबाइल फोन भी गिर गया। शिकायत के बाद पड़ाव पुलिस ने आरोपी चीनी, साबुन, बाबू, रितिक और मन्नी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।