फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The work of the bridge stopped, the plants grew on the earthen heap

पुल का रुका काम, मिट्टी के ढेर पर उगे पौधे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
The work of the bridge stopped, the plants grew on the earthen heap
कालीपलटन पुल की सड़क का निर्माण कार्य एक बार फिर अधर में लटक गया है। सड़क पर मिट्टी व गटका डालने के बाद भी इसे दुरुस्त नहीं किया गया। मिट्टी के ढेर पर भी पेड़-पौधे उगना शुरू हो गए हैं। वहीं इस सुनसान सड़क पर शरारती तत्वों ने भी जाम छलकाने शुरू कर दिए हैं। रात के समय यहां संदिग्ध लोगों की महफिल सज रही है।
विज्ञापन

रेलवे कॉलोनी निवासी नीरज, प्रकाश, गौरव, जसप्रीत, सुखविंदर आदि ने बताया कि वह रेलवे में नौकरी करते हैं। उनकी रिहायश आनंद मार्केट के पास है। इसलिए लंबा चक्कर काटकर कभी रेलवे अस्पताल के रास्ते से तो कभी कालीपलटन पुल पार कर सेना क्षेत्र के रास्ते से स्टेशन पर आना पड़ता है। वहीं नजदीक ही स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, इस मार्ग पर सेना की कई यूनिट हैं। इस कारण सेना यहां से अधिकारियों का आवागमन भी लगा रहता है। मगर, इन सबके बावजूद छावनी से कालीपलटन पुल की तरफ जाने वाली सड़क को दुरुस्त करने की प्रक्रिया काफी धीमी गति से चल रही है। लोगों ने एक बार फिर प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाई है कि इस सड़क का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि लोगों विशेषकर स्कूली बच्चों की परेशानियों का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीटी रोड से जाते हैं शहर
शहर में रिश्तेदार रहते हैं। व्यापार के सिलसिले में भी शहर जाना पड़ता है। सबसे सुरक्षित मार्ग कालीपलटन पुल से जंडली की तरफ जाने वाला रास्ता है। मगर, छावनी से कालीपलटन पुल की तरफ जाने वाली सड़क अभी भी खस्ताहाल है।
सविंदर सिंह जग्गी।
काम अचानक बंद कर दिया
सड़क पर कुछ समय पहले काम शुरू हुआ था। मिट्टी गटका डालकर सड़क को दुरुस्त भी किया गया था। मगर काम अचानक बंद हो गया। अब यहां रात के समय शरारती तत्वों का जमावड़ा रहता है। प्रशासन को सड़क को जल्द ठीक करवाना चाहिए।

अशोक कुमार।
मामले की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर ही कुछ बता सकूंगा। सड़क का काम जल्द पूरा हो, कोशिश करूंगा। अगर जरूरत पड़ी तो नेशनल हाईवे अधिकारी और उपायुक्त से बात की जाएगी।
-सन्नी तुली, पूर्व पार्षद रेलवे कॉलोनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed