फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The word "Minister" has been removed from the ex-account of Minister Anil Vij, sparking discussions.

Ambala News: मंत्री अनिल विज के एक्स अकाउंट से हटा मिनिस्टर शब्द, चर्चाएं तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
The word "Minister" has been removed from the ex-account of Minister Anil Vij, sparking discussions.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला। प्रदेश के ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज का एक्स पर बना सोशल मीडिया अकाउंट बुधवार रात्रि को चर्चा का विषय बन गया। विज के एक्स अकाउंट पर अब उनके नाम अनिल विज के बाद अंबाला कैंट हरियाणा लिखा दिख रहा है। जबकि इससे पहले उनके नाम के आगे मिनिस्टर हरियाणा इंडिया लिखा हुआ था। इसके बाद से चर्चाएं तेज हो गई हैं।

बताया जाता है कि रात्रि साढ़े 11 बजे के आसपास एक्स अकाउंट पर यह परिवर्तन हुआ। जैसे ही एक्स पर यह बदलाव हुआ वैसे ही सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू हो गई। उनके अकाउंट के नाम से जुड़े पोस्ट वायरल होने लगे। यह बदलाव ऐसे समय हुआ है जब हाल ही में विज ने एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से बताया था कि छावनी में कुछ लोग समानांतर भाजपा चला रहे हैं, जिनको ऊपरवालों का आशीर्वाद प्राप्त है। इस पोस्ट में उन्होंने कमेंट में लोगों से अपने लिए सुझाव भी मांगे थे और यह भी कहा था कि पार्टी का ऐसे बहुत नुकसान हो रहा है। सोशल मीडिया पर इस बदलाव को लेकर विज की नाराजगी और भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है इससे जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि पोस्ट पर बदलाव को लेकर कैबिनेट मंत्री का बयान आना बाकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed