फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The weather was pleasant in the morning, coolness due to rain late in the evening

Ambala News: सुबह मौसम रहा सुहाना, देर सायं बारिश से ठंडक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
The weather was pleasant in the morning, coolness due to rain late in the evening
अंबाला। पिछले दिनों पड़ी गर्मी के बाद मौसम ने करवट ली है। मंगलवार को सुबह से मौसम सुहाना रहा। वहीं दिनभर ठंडी हवा चली। इसके बाद देर सायं को बारिश होने लगी। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो आगामी दिनों में भी मौसम इसी प्रकार का रह सकता है। मंगलवार को दिन के समय 33.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं रात्रि तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि 1 जून तक राज्य के उत्तर पश्चिमी व दक्षिण क्षेत्रों में हवा व गरज चमक के साथ कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed