फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The walls now distribute knowledge children

अब दीवारें भी बांटेंगी बच्चों को ज्ञान

Fri, 18 Jul 2014 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला Updated Fri, 18 Jul 2014 01:29 AM IST
विज्ञापन
The walls now distribute knowledge children
अंबाला सिटी। अब खुड्डा कला सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दीवारें भी बच्चों को ज्ञान बांटेंगी। ये दीवारें भले ही स्कूल के कारीडोर की हों या फिर क्लास रूम की, शानदार पेंटिंग के जरिये इन दीवारों पर ज्ञानवर्द्धक जानकारियां अंकित की गई हैं।
विज्ञापन


इन दीवारों पर स्कूल में पढ़ाए जाने वाले हर कक्षा के विभिन्न विषयों की महत्वपूर्ण और ज्ञानवर्द्धक जानकारियां को अनोखे ढंग से पेंटिंग से दर्शाया गया है। कारीडोर में तो विषय की ऐसी जानकारियां हैं जो हर कक्षा के बच्चों के लिए महत्वपूर्ण हैं जबकि कक्षाओं में ऐसी जानकारियां हैं, जो संबंधित कक्षा के छात्रों के लिए ही जरूरी हैं। कक्षाओं में तो बच्चों ने भी अपने चार्ट के जरिये ज्ञान के दायरे को और अधिक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


किचन गार्डन और मॉडर्न किचन भी तैयार
इस सरकारी स्कूल के बच्चे मिड-डे मील में हर सीजन की सब्जी बाजार से खरीदकर नहीं, बल्कि अपने किचन गार्डन में लगी खाते हैं। स्कूल में बच्चों के सहयोग से शानदार किचन गार्डन विकसित किया गया है। इतना ही नहीं जहां मिड-डे मील बनाया जाता है, उस किचन को भी काफी हद तक मॉडर्न बनाया गया है। साथ ही वहां सफाई और बच्चों के खाने के कई तरह के मानक सेट कर दिए गए हैं। इन्हीं तय मानकों के तहत ही बच्चों को मिड-डे मील दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों ने सराही स्कूल की अनोखी पहल
बच्चों और स्टाफ के प्रयास से जो पहल इस स्कूल ने की है उसे देखकर हरियाणा शिक्षा विभाग के अफसर भी हैरान हैं। अप्रैल, 2014 में अपना प्रजेंटेशन स्कूल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में हुई अंबाला मंडल की वर्कशॉप में आला अफसरों के समक्ष पेश किया था। उसके बाद यह फैसला लिया गया था कि पूरे हरियाणा में शिक्षकों के लिए जो शिक्षक सेतु तैयार करवाया जा रहा है, उसके फ्रंट पेज पर इसी स्कूल के बच्चों का फोटो ज्ञानवर्द्धक दीवारों के साथ होगा। यह शिक्षक सेतु अब छप चुका है। हरियाणा शिक्षा विभाग की वित्तायुक्त सुरीना राजन ने इस स्कूल की इस अनोखी पहल की दिल खोलकर प्रशंसा की है। उनका कहना है कि यह स्कूल अन्य स्कूलों के लिए भी मिसाल बन सकता है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed