फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The wall of righteousness is proving to be a boon for the needy people

जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है नेकी की दीवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
The wall of righteousness is proving to be a boon for the needy people
अंबाला सिटी के अग्रसेन चौक स्थित रैन बसेरा के बाहर लगी नेकी की दीवार से गर्म कपड़े लेते जरूरतमंद ? - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से चलाई गई नेकी की दीवार बेसहारा व जरूरतमंद लोगों के लिए एक वरदान साबित हो रही है। यह नेकी की दीवार अंबाला सिटी के अग्रसेन चौक स्थित रैन बसेरा के मुख्यगेट व अंबाला कैंट नजदीक बस स्टैंड स्थित रैन बसेरा पर लगाई गई है। यहां से प्रतिदिन जरूरतमंद लोगों को इस कड़ाके की ठंड में गर्म कपड़े आदि निशुल्क वितरित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

अंबाला सिटी के क्षेत्र में बहुत लोग बेसहारा घूमते रहते हैं। जोकि ज्यादातर सिटी के रेलवे स्टेशन, अग्रसेन चौक, मानव चौक आदि क्षेत्रों में दिखाई देते हैं। लेकिन उनके पास गर्म कपड़ों की कुछ खास व्यवस्था नहीं होती। दिनों दिन पड़ रही इस कड़ाके की ठंड में उनके लिए गर्म कपड़े ठंड से बचने के लिए एक वरदान साबित हो रहे हैं। इस मुहिम को जिला रकडक्रॉस सोसायटी की सचिव विजय लक्ष्मी के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। इस नेकी की दीवार की मुहिम में शहरभर के समाजसेवी लोग भी अपना सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन

प्रतिदिन इस नेकी की दीवार से जरूरमंद लोग अपनी जरूरत के अनुसार गर्म कपड़े लेकर जा रहे हैं। वहीं समाजसेवी लोग इस नेकी की दीवार को प्रतिदिन गर्म कपड़े आदि देकर जा रहे हैं। जोकि बेसहारा व जरूरतमंद लोगों के लिए काम आ रहे हैं। इस नेकी की दीवार का पूरा विवरण रेडक्रॉस सचिव को दिया जा रहा है। इसमें प्रतिदिन गर्म कपड़े आने व वितरण करने को लेकर पूरा ब्यूरा मौजूद रहता है। इस नेकी की दीवार से करीब 100 से 120 जरूरमंद लोग गर्म कपड़े लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पवन कुमार, इंचार्ज नेकी दीवार, रैन बसेरा, अंबाला सिटी।
फोटो नंबर 63
यह नेकी की दीवार का पूरा कार्यक्रम जिला उपायुक्त विक्रम सिंह के आदेशानुसार चलाया जा रहा है। अंबाला सिटी और अंबाला कैंट क्षेत्र में बहुत समाजसेवी लोग व संस्थाएं इस नेकी की दीवार से जुड़ी हुई हैं जिनकी बदौलत गर्म कपड़े एकत्रित हो रहे हैं और इस ठंड के सीजन में जरूरतमंद व बेसहारा लोगों की मदद की जा रही है। इसमें प्राईवेट स्कूल प्रबंधकों का भी बहुत सहयोग मिल रहा है। स्कूलों की ओर से भी बहुत अच्छे गर्म कपड़े दिए जा रहे हैं। इस नेकी की दीवार को सफल बनाने में सभी समाजसेवी लोगों व संस्थाओं का अहम योगदान मिल रहा है।
- विजय लक्ष्मी, सचिव, जिला रेडक्रॉस, अंबाला।
---------------------
अंबाला कैंट नजदीक बस स्टैंड के पास स्थित रैन बसेरा में नेकी की दीवार चल रही है। जहां से प्रतिदिन जरूरतमंद लोग अपने लिए ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े लेकर जा रहे हैं। इस नेकी की दीवार में अंबाला कैंट की कईं संस्थाएं जुड़ी हुई हैं। जिनके सहयोग से जरूरतमंद लोगों की मदद की जा रही है। कुछ समाजसेवी लोग भी इस नेकी की दीवार को सहयोग करते हुए यहां पर गर्म कपड़े देकर जा रहे है।

- संजय, इंचार्ज, नेकी की दीवार, अंबाला कैंट,
ट्विनसिटी में रेडक्रॉस सोसायटी की नेतृत्व में इस नेकी की दीवार का गठन किया गया था। जिसका मुख्य उद्देश्य यही है कि किसी भी बेसहारा व जरूरमंद को इस कड़ाके की ठंड में गर्म कपड़ों की व्यवस्था हो सके। इस कार्य में दोनों शहरों से रक्षा सेवा समिति, गीता गोपाल ट्रस्ट कुछ अन्य संस्थाएं, प्राइवेट स्कूल संचालक व समाजसेवी लोगों की इस नेकी की दीवार को सफल बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। जिस कारण बेसहारा व जरूरतमंद लोगों को मदद मिल रही है।
- मनोज सैनी, परियोजना अधिकारी, नेकी की दीवार, अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed