फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The vehicle was not given with lakhs of rupees, the revolver was threatened

लाखों रुपये लेकर नहीं दी गाड़ी रिवॉल्वर दिखा धमकाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
The vehicle was not given with lakhs of rupees, the revolver was threatened
अंबाला। साहा निवासी डीलर शमशेर सिंह पर पुरानी स्कॉर्पियो खरीदने आए व्यक्ति से रिवाल्वर दिखाकर 10.75 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। पंजाब के जिला पटियाला निवासी गांव बलबेहड़ा निवासी हरविंद्र सिंह की शिकायत पर पुलिस ने डीलर सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता हरविंदर सिंह ने बताया कि उसने पुरानी स्कॉर्पियो खरीदने के लिए किसी जानकार के कहने पर साहा के डीलर शमशेर सिंह से संपर्क किया था। डीलर शमशेर सिंह ने नौ जुलाई को गाड़ी लेने के लिए बुलाया। वह अपने दोस्त कुलवंत और सुरजीत राम के साथ साहा पहुंचे। यहां शमशेर सिंह ने उन्हें फोन करके शहजादपुर रोड स्थित एक होटल में बुलाया। वे सभी एक ही गाड़ी में बैठकर गाड़ी देखने चले गए। शमशेर सिंह ने गाड़ी हाईवे पर पुल से पहले रोक ली।
विज्ञापन

उन्होंने बताय कि गाड़ी से नीचे उतरते हुए शमशेर सिंह ने उनकी गाड़ी में रखे 10.75 लाख रुपये ले लिए। वे गाड़ी से उतरे तो यहां पहले से एक बीट गाड़ी खड़ी थी। उन्होंने पूछा कि हमारी गाड़ी कहां है तो शमशेर सिंह ने कहा कि लड़कों से पूछता हूं। इसी बीच बीट गाड़ी से चार लड़के उतरे। इनमें से एक के हाथ में रिवॉल्वर थी। आरोपियों ने न गाड़ी दिलाई और न ही रुपये वापस किए। शमशेर सिंह और चार साथियों ने पुलिस को शिकायत सौंपने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed