फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The two-day state conference of Municipal Employees Union Haryana will begin from today.

Ambala News: नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा का दो दिवसीय राज्य सम्मेलन आज से होगा शुरू

Sat, 13 Dec 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 13 Dec 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
The two-day state conference of Municipal Employees Union Haryana will begin from today.
अंबाला सिटी। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा का 12वां दो दिवसीय राज्य प्रतिनिधि सम्मेलन शनिवार से शुरू होगा। इसका समापन 14 दिसंबर को होगा, इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। इस सम्मेलन में प्रदेश के सभी 22 जिलों एवं 89 दमकल केंद्रों, 11 नगर निगमों, 22 नगर परिषदों व 67 पालिकाओं के तृतीया व चतुर्थ श्रेणी के करीब 300 प्रतिनिधि एवं 100 महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता भाग लेंगे। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, महासचिव मांगे राम तिगरा व उप प्रधान सेवाराम व नगर निगम अंबाला शहर के प्रधान शंकर पांमा ने शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय के कांन्फ्रेंस हॉल में प्रेसवार्ता की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम अशोक विहार नसीरपुर सामुदायिक भवन हिसार रोड अंबाला शहर में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का शुभारंभ 13 दिसंबर को शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा का झंडारोहण करने के बाद आरंभ होगा। शास्त्री ने बताया कि सम्मेलन के प्रथम सत्र का उद्घाटन सीटू हरियाणा के महासचिव जय भगवान करेंगे और मुख्य वक्ता नरेश कुमार महासचिव सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा होंगे। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के पूर्व प्रधान पूनम चंद रत्ती, पूर्व वरिष्ठ प्रधान अशोक कुमार, पूर्व महासचिव जनरल सिंह सम्मेलन में मुख्यातिथि के रूप में भाग लेंगे। उन्होंने बताया की सम्मेलन के अंतिम दिन 14 दिसंबर को प्रातः कालीन 9 बजे महिलाओं का विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। जिसमें विशेष स्तर पर महिलाओं के मांग एवं मुद्दों की अतिरिक्त नौकरी के दौरान आने वाली परेशानियों के बारे में भी विचार विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन

महिला सत्र को अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन की पूर्व उपाध्यक्ष व आईसीडीसी सुपरवाइजर वेलफेयर एसोसिएशन की पूर्व प्रधान सविता मलिक संबोधित करेंगी। सम्मेलन का समापन अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा करते हुए कर्मचारी मजदूर किसानों पर अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय व राज्यों की सरकारों द्वारा नव उदारीकरण की नीतियां लागू करने से पड़ने वाले दुष्प्रभाव पर जागरूक करते हुए कर्मचारियों विरोधी एवं पूंजी पतियों के हक में बनाए गए चार श्रम कानून पर मार्गदर्शन करेंगे। राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा प्रदेश की पालिकाओं, परिषदों, नगर निगमों एवं फायर का एकमात्र संगठन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed