फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The truck hit the elderly woman returning home with her son, died

बेटे संग घर लौट रही बुजुर्ग महिला को ट्रक ने लिया चपेट में, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
The truck hit the elderly woman returning home with her son, died
सरकारी अस्पताल से शुक्रवार सुबह लगभग दस बजे दवाई लेकर बेटे के साथ लौट रही बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को अस्पताल ले जाया गया, यहां डाक्टरों ने महिला को मृत करार दिया। वहीं हादसे को अंजाम देकर ट्रक चालक मौके से ट्रक सहित फरार हो गया। शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रामपाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब दस बजे वह अपनी माता सुनहरी देवी को सरकारी अस्पताल से दवाई दिलवाकर वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वह पुराने बस अड्डे के सामने पहुंचे तो सामने से एक तेज रफ्तार ट्रक उनकी तरफ आया। ट्रक को अपनी तरफ आता देख उसने बचाव करते हुए साइड में छलांग लगा दी। मगर, उसकी माता सुनहरी देवी को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। बेटा गंभीर रूप से घायल अपनी बुजुर्ग माता को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचा, जहां डाक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए घायल को एमएम अस्पताल रेफर कर दिया। यहां डाक्टरों ने जांच के बाद सुनहरी देवी को मृत करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed