{"_id":"69ea779132850e8bac01b5d2","slug":"the-trouble-of-the-pilgrims-going-to-the-mothers-court-will-increase-ambala-news-c-36-1-amb1001-162114-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मां के दरबार जाने वाले यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मां के दरबार जाने वाले यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
विज्ञापन
अंबाला। गर्मी की छुट्टियों में मां के दरबार जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। रेलवे ने जम्मूतवी और श्री माता वैष्णो देवी कटरा की ओर जाने वाली 14 महत्वपूर्ण ट्रेनों के निरस्तीकरण और मार्ग कटौती की अवधि को 15 जून तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार, परिचालन कारणों से इन ट्रेनों की सेवाओं में बदलाव किया गया है।
ये ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द : रेलवे द्वारा जारी सूची के अनुसार ट्रेन नंबर 12265/66 दिल्ली सराय रोहिल्ला-जम्मूतवी 14 और 15 जून तक रद्द रहेगी। इसी प्रकार 14503/04 कालका-श्री माता वैष्णो देवी कटरा 12 और 13 जून तक नहीं चलेगी। इसके अलावा 22401/02 दिल्ली सराय रोहिल्ला-शहीद कैप्टन तुषार महाजन 14 जून तक बाधित रहेंगी। ट्रेन नंबर 26405/06 अमृतसर-कटरा अब 15 जून तक रद्द और ट्रेन नंबर 22431/32 सूबेदारगंज-शहीद कैप्टन तुषार महाजन 14 जून तक रद्द रहेगी।
बीच रास्ते में समाप्त होंगी ये ट्रेनें
ट्रेन नंबर 19223/24 साबरमती-जम्मूतवी अब जम्मू नहीं जाएगी। इसे फिरोजपुर कैंट पर ही समाप्त किया जाएगा और वहीं से वापस चलाया जाएगा। इसी प्रकार 20433/34 सूबेदारगंज-कटरा को अंबाला कैंट तक ही सीमित कर दिया गया है। यहीं से ही ट्रेन वापसी के लिए चलेगी। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे घर से निकलने से पहले 139 पर कॉल करें या नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम की वेबसाइट पर अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति जरूर जांच लें।