{"_id":"6a0a216d9791113c9a0a4ee2","slug":"the-triennial-convention-of-the-northern-railway-mazdoor-union-will-begin-today-ambala-news-c-36-1-amb1001-163349-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: आज से शुरु होगा उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन का त्रिवार्षिक अधिवेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: आज से शुरु होगा उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन का त्रिवार्षिक अधिवेशन
विज्ञापन
अंबाला। उत्तर भारत के सबसे बड़े रेल संगठनों में से एक उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन (यूआरएमयू) और नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमैन (एनएफआईआर) का त्रिवार्षिक अधिवेशन 18 मई से अंबाला में शुरू होने जा रहा है। तीन दिनों तक चलने वाले इस महाधिवेशन में रेल कर्मचारियों की लंबित मांगों, निजीकरण के विरोध और आगामी रणनीति को लेकर मंथन किया जाएगा। यूनियन के पदाधिकारियों के मुताबिक, देश से बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी इस अधिवेशन में हिस्सा लेने अंबाला पहुंचेंगे।
रेलवे स्टेशन से ऑडिटोरियम तक निकलेगी रैली
कार्यक्रम के अनुसार, सोमवार 18 मई सुबह 8:30 बजे अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के पार्सल ऑफिस के पास एकत्रित होकर कर्मचारी जलपान करेंगे इसके बाद सुबह 10 बजे दीप प्रज्वलन के साथ ओपन सेशन की शुरुआत होगी। दोपहर 12 बजे रेलवे स्टेशन से ऑडिटोरियम तक एक विशाल रैली निकाली जाएगी इसमें रेलकर्मी अपनी आवाज बुलंद करेंगे। अधिवेशन के दूसरे दिन यानी 19 मई को दोपहर 12 बजे प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी और मंडल रेल प्रबंधक अंबाला का आगमन और स्वागत किया जाएगा।
इन 15 प्रमुख मांगों पर होगा मंथन
यूआरएमयू के अध्यक्ष सोमनाथ मलिक और महामंत्री बीसी शर्मा ने बताया कि रेल प्रशासन की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ संगठन हमेशा संघर्ष करता रहा है। इस अधिवेशन में मुख्य रूप से 15 मांगों पर प्रस्ताव पास कर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी इसके तहत एनपीएस और यूपीएस को रद्द कर पुरानी पेंशन योजना को तुरंत बहाल करने की मांग, कोरोना काल या अन्य समय में फ्रीज की गई महंगाई भत्ते की तीन किस्तों का तुरंत भुगतान, आठवें वेतन आयोग के गठन के साथ 3.83 का मल्टीप्लाइंग फैक्टर देना शामिल रहेगा इसके साथ ही प्रमोशन पर कम से कम दो वेतन वृद्धि की व्यवस्था हो, रेलवे बोर्ड द्वारा 30,000 पदों को सरेंडर करने के आदेश को तुरंत रद्द किया जाए, क्योंकि वर्कलोड लगातार बढ़ रहा है। ठेकेदारी प्रथा पर ताला, नियमित प्रकृति के कार्यों और खाली पड़े पदों पर ठेकेदारी प्रथा पूरी तरह बंद की जाए। इस प्रदर्शन में एनएफआईआर के शीर्ष नेता भी संबोधित करेंगे।