{"_id":"67fc1c5682f4df70620ee7d6","slug":"the-tender-for-the-bridge-of-sadar-bazar-will-be-cancelled-a-plan-will-be-made-again-ambala-news-c-36-1-amb1001-140823-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सदर बाजार की पुलिया का टेंडर होगा रद्द, फिर बनेगी योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सदर बाजार की पुलिया का टेंडर होगा रद्द, फिर बनेगी योजना
विज्ञापन
अंबाला छावनी के कबाड़ी बाजार में अधूरा पड़ा पुलिया के निर्माण का कार्य। संवाद
अंबाला। लगभग एक साल पहले शुरू हुआ कबाड़ी बाजार की पुलिया का निर्माण अब ठेकेदार के गले की फांस बन गया है। कैबिनेट मंत्री ने ठेकेदार को कार्रवाई की चेतावनी दी है कि वो जल्द पुलिया का निर्माण पूरा करे, अन्यथा इसका अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे। इस ठेकेदार से सदर बाजार की पुलिया के निर्माण का कार्य वापस लेने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके बाद ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट भी किया जा सकता है।
लगातार लंबित हो रहे काम के लिए पहले नगर परिषद ने ठेकेदार की तरफ लाखों रुपये का जुर्माना लगाया था। इसके बाद उसने काम में तेजी दिखाई और पुलिया के एक हिस्से को तैयार कर दिया लेकिन इसके निर्माण का पैसा नहीं मिला। इसके बाद ठेकेदार ने पुलिया के दूसरे सिरे को अधूरा छोड़ दिया। जब इसकी जानकारी कैबिनेट मंत्री अनिल विज को लगी तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर संबंधित ठेकेदार को फटकार लगाई। पुलिया के तैयार हो चुके आधे हिस्से को पुन: खोलने और अधूरे हिस्से का निर्माण आगामी एक-दो दिन में पूरा करने के निर्देश दिए।
नई कंपनी करेगी काम
कबाड़ी बाजार की पुलिया का निर्माण लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से हो रहा है। वहीं सदर बाजार की पुलिया पर दो से ढाई करोड़ रुपये खर्च होंगे। मौजूदा समय में जो ठेकेदार कबाड़ी बाजार की पुलिया पर काम कर रहा है। उसी को ही सदर बाजार की पुलिया के निर्माण का ठेका दिया था लेकिन कबाड़ी बाजार की पुलिया के निर्माण में संबंधित ठेकेदार की ओर से लगातार ढिलाई बरती जा रही थी।
विज्ञापन
काम हो गया चौपट
कबाड़ी बाजार की पुलिया के टूटने से स्थानीय दुकानदारी ठप्प हो गई। दुकानें सुनसान हैं। पुलिया टूटने के कारण ग्राहक भी बाजार में नहीं पहुंच पा रहे। दूसरी बड़ी समस्या सरकारी कॉलेज के छात्रों को झेलनी पड़ रही है। उन्हें आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। स्थानीय दुकानदार रमेश, गोपाल व संजू आदि ने बताया कि ठेकेदार की ढीली कार्यशैली के कारण ही बाजार के हालात खराब हुए हैं।
वर्जन
कबाड़ी बाजार की पुलिया के निर्माण में जुटे ठेकेदार से सदर बाजार की पुलिया का काम वापिस लेने की तैयारी शुरु कर दी गई है। सदर बाजार की पुलिया का निर्माण नई एजेंसी से करवाया जाएगा। इसकी निविदा जल्द ही जारी कर दी जाएगी।
मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।