फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The team will monitor the trains running late

Ambala News: देरी से चलने वाली ट्रेनों की निगरानी करेगी टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
The team will monitor the trains running late
अंबाला। देरी से चलने वाली ट्रेनों की निगरानी रेलवे की विशेष टीम करेगी। सोशल मीडिया पर लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर रेलवे ने यह फैसला किया है। इसकी जिम्मेदारी संबंधित मंडल के रेल प्रबंधकों को सौंपी गई है ताकि वो ऐसी ट्रेनों का आंकलन करें और उन्हें निर्धारित समय पर संचालित करने के लिए त्वरित कार्रवाई कर सकें।
विज्ञापन

इसके तहत रोजाना देरी से चलने वाली ट्रेनों की रिपोर्ट तैयार की जाएगी। गंतव्य से लेकर अंतिम स्टेशन तक ट्रेन की निगरानी होगी। अगर बीच रास्ते किसी भी कारण ट्रेन लेट होती है तो इसकी जानकारी संबंधित विभागीय अधिकारी तुरंत डीआरएम तक पहुंचाएगा। इस दौरान कोई तकनीकी खामी होती है तो उसका भी समय दर्ज किया जाएगा कि कितनी देर में उस खामी को दुरुस्त करके ट्रेन को पुन: संचालित किया गया।
विज्ञापन

--
डीआरएम के मार्गदर्शन में टीम करेगी काम
विशेष टीम में ऐसे लोगों को शामिल किया जाएगा जोकि ट्रेन संचालन से जुड़े हुए हैं और उन्हें इस कार्य का अनुभव भी है। यह टीम सीधा डीआरएम के संपर्क में रहेगी। टीम को उन ट्रेनों की कमान सौंपी जाएगी जोकि अधिकांश समय देरी से ही संचालित होती हैं। इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके मंडल रेल प्रबंधक के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी ताकि ट्रेनों को निर्धारित समय पर संचालित करने रुपरेखा तैयार की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दैनिक ट्रेनों की तरफ विशेष ध्यान
रेलवे की योजना है कि दैनिक ट्रेनों की समय सारिणी में सुधार किया जाए क्योंकि सोशल मीडिया पर हमेशा दैनिक यात्री शिकायत करते हैं कि मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों को समय पर चलाने के लिए उनकी ट्रेनों को बीच रास्ते कहीं भी रोक दिया जाता है जोकि कभी 30 मिनट तो कभी एक घंटा तक बीच रास्ते खड़ी रहती हैं। ट्रेन के लेट होने का खामियाजा नौकरी पेशा सहित अन्य लोगों को झेलना पड़ता है। ऐसे में रिपोर्ट के आधार पर यह भी फैसला किया जाएगा कि मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों को रास्ता देने के लिए दैनिक ट्रेनों को बेवजह बीच रास्ते में न रोका जाए।
--
स्टेशन मास्टर बनाएंगे तालमेल
ट्रेनों के संचालन में स्टेशन मास्टर व अधीक्षक भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में देरी से चलने वाली ट्रेनों को लेकर भी उनके मार्गदर्शन की जरूरत पड़ती है। इसलिए अब ऐसी ट्रेनों को सही समय पर पटरी पर लाने के लिए स्टेशन मास्टर भी प्रयासरत रहेंगे। वे लोको पायलट से भी जानकारी लेंगे कि बीच रास्ते किस वजह से ट्रेन को रोका गया था।

--
ट्रेनों को समय पर संचालित करने के लिए हमेशा रेलवे प्रयासरत रहती है ताकि यात्री सही समय पर गंतव्य स्टेशन पर पहुंच जाएं। कई बार सुरक्षा व संरक्षा को लेकर रेल पटरी पर कार्य चलते हैं तो कई बार तकनीकी खामी की वजह से ट्रेनें लेट हो जाती हैं। हमारा प्रयास है कि सभी ट्रेनें समय पर संचालित हों। इसे लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विनोद भाटिया, डीआरएम अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed