{"_id":"6990d6f607643aaeef00db1d","slug":"the-team-searched-documents-at-kothi-no-85-for-the-second-day-as-well-ambala-news-c-36-1-amb1002-158334-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कोठी नंबर 85 में दूसरे दिन भी टीम ने खंगाले दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कोठी नंबर 85 में दूसरे दिन भी टीम ने खंगाले दस्तावेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-7 में आयकर विभाग की कार्रवाई जारी, बाहर पुलिस का पहरा
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। शहर के पॉश इलाके सेक्टर-7 में आयकर विभाग की कार्रवाई दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रही। चंडीगढ़ से आई विशेष टीम कोठी नंबर 85 में डेरा डाले हुए है। शुक्रवार से शुरू हुई यह जांच पूरी रात चलती रही। शनिवार सुबह से ही कोठी के बाहर सुरक्षा के लिए जवानों का कड़ा पहरा देखा गया। घर के भीतर और बाहर किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगा दी गई है।
सूत्रों के मुताबिक, टीम कोठी के भीतर मौजूद दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की बारीकी से जांच कर रही है। दो दिनों से जारी इस कार्यवाही को लेकर आयकर विभाग के अधिकारी फिलहाल कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। जब कार्रवाई के संबंध में जानकारी लेनी चाही तो अधिकारियों ने दूरी बना ली और बिना कोई जवाब दिए वापस घर के अंदर चले गए। आयकर विभाग की इस लंबी खिंचती कार्रवाई ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह छापा किस मामले या किस व्यक्ति विशेष के खिलाफ की जा रही है। विभाग की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है कि इस जांच में अब तक क्या बरामद हुआ है।