फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The story of the dairy complex, the dung raised, the water did not come out

डेयरी कांप्लेक्स की कहानी, उठा गोबर, न निकला पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
The story of the dairy complex, the dung raised, the water did not come out
अंबाला सिटी। खतौली डेयरी कांप्लेक्स के संचालकों की समस्या का समाधान उपायुक्त भी नहीं निकाल पा रहे हैं। डेयरी कांप्लेक्स के संचालक उन्हें समस्याओं को लेकर शिकायत दे चुके हैं। इसके बावजूद न तो डेयरी कांप्लेक्स से गोबर उठान का हल हुआ और न ही पानी निकासी की समस्या का समाधान अभी तक हो सका है। यहां लोग कई-कई फीट जमा गोबर में से निकलकर जाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

हालात यह हैं कि अधिकतर समय लोग नंगे पांव ही घरों से निकलते हैं फिर साफ रास्ते पर आकर पैर धोकर जूते पहनते हैं। यह स्थिति अभी की नहीं बल्कि जब से डेयरी कांप्लेक्स शुरू हुआ है, तभी से जारी है। इस कारण 105 डेयरी संचालक परेशानी झेल रहे हैं। डेयरी संचालकों का कहना है कि अभी तक हालात जस के तस बने हुए हैं। वहीं इस संबंध में उपायुक्त से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनकी ओर से कोई भी जवाब नहीं आया। दूसरी ओर, खतौली में रह रही दसवीं कक्षा की छात्रा नैना ने उस समय गंदगी में खड़े होकर वीडियो वायरल किया था। उसके बाद प्रशासन कुछ हरकत में आया, परंतु स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

जानिए कब क्या हुआ
2001 में करवाए गए सर्वे के मुताबिक सिटी में उस वक्त 217 डेयरियां थी। वर्ष 2003 में इन्हें सिटी से बाहर ले जाने की योजना तैयार हुई। 2004 में सिटी एमसीए कार्यालय में पार्षदों की मौजूदगी में प्लॉटों का ड्रा किया गया। गांव खतौली में डेयरी के लिए 148 प्लॉट और कांवली में 69 प्लाट काटे गए। आज खतौली में 105 डेयरी चल रही हैं और कांवली में मात्र 20 ही शिफ्ट हो सकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े वादे किए थे
खतौली में पानी निकासी और गोबर की समस्या का हल नहीं हो रहा है। जब यहां से शिफ्ट किया गया था तब लुभावने वादे किए गए थे। अब स्थिति ऐसी है कि यह जगह हमारे लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।
- कुलदीप सिंह गुल्लू।
प्रशासन ले निर्णय
कई बार विभागीय अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं, परंतु अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। हम तो इस गंदगी से परेशान हो चुके हैं। विभाग को इसके समाधान के लिए कोई निर्णय लेना चाहिए।
- नीतिन।
आखिर करें क्या
हर संभव प्रयास कर लिया है। गोबर और गंदगी के कारण हमारी कई गाड़ियां खराब हो चुकी हैं। रात के समय तो और अधिक परेशानी आती है। समझ नहीं आ रहा है कि आखिर क्या करें। कोई तो हल निकाले।

- जगमोहन सिंह।
आम बात हो गई
गोबर और गंदगी अब हमारे लिए आम बात हो गई है। प्रशासन इसको लेकर कोई भी समाधान नहीं निकाल सकता। शिकायतें दी गई और कई बार गुहार भी लगाई, परंतु स्थिति जस की तस बनी हुई है।
- लक्की बतरा।
हमारी ओर से पंप भेजे गए हैं जिससे पानी की निकासी करवाई जा सके। हमारी ओर से हर संभव प्रयास किया जा रहा है, ताकि डेयरी संचालकों को परेशानी न हो।
- महिपाल सिंह, मुख्य कार्यकारी अभियंता, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed