फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The story describes the marriage of Lord Shiva and Parvati.

Ambala News: कथा में भगवान शिव और पार्वती विवाह प्रसंग का किया वर्णन

Fri, 26 Sep 2025 04:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 26 Sep 2025 04:31 AM IST
सार

अंबाला सिटी के बादशाही बाग में श्री सनातन प्रचार मंडल द्वारा नवरात्र दुर्गा पूजा और श्री राम कथा का आयोजन हुआ। पंडित ओंकार नाथ द्विवेदी ने शिव परिवार से एकता और समता की शिक्षा दी। कार्यक्रम में कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

विज्ञापन
The story describes the marriage of Lord Shiva and Parvati.
शहर के बादशाही बाग में नवरात्र दुर्गा पूजा एवं श्री राम कथा में बैठे श्रद्धालु। प्रवक्ता

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। बादशाही बाग में श्री सनातन प्रचार मंडल की ओर से चल रही नवरात्र दुर्गा पूजा एवं श्री राम कथा के तृतीय दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंडित ओंकार नाथ द्विवेदी ने भगवान शिव और पार्वती के विवाह का प्रसंग सुनाया प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि शिव परिवार से हमें समता और एकता की शिक्षा मिलती है, जहां शिव वाहन नंदी और भगवती वाहन सिंह, शिव गले में सर्प और कार्तिकेय वाहन मोर, श्री गणेश वाहन चूहा और सर्प सभी प्रेम से रहते हैं, कभी वाद विवाद नहीं अर्थात भिन्नता और प्रतिकूल परिस्थितियों में भी समता और एकता है। यही शिव परिवार हमें शिक्षा देते हैं।

कथा यजमान सुनील झा, अतुल गर्ग, रविंद्र नाथ मौर्या, पंडित रविंद्र नाथ तिवारी ने वीरवार को पोथी पूजा एवं माता का पूजा किया। पंडित देवी प्रसाद की ओर से दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जा रहा है, जो प्रतिदिन चलता रहेगा। यह नव दिवसीय श्रीराम कथा शाम 3:30 बजे से 7 बजे तक आयोजित की जा रही है। इस मौके पर राम प्रसाद तिवारी प्रधान, रमा बंसल उप प्रधान, तीर्थराज शुक्ला कोषाध्यक्ष, सुनील झा सचिव, राकेश कुमार मिश्रा उप सचिव, कुलदीप जांगिर, रविंद्र नाथ मौर्या व अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

शहर के बादशाही बाग में नवरात्र दुर्गा पूजा एवं श्री राम कथा में बैठे श्रद्धालु। प्रवक्ता

शहर के बादशाही बाग में नवरात्र दुर्गा पूजा एवं श्री राम कथा में बैठे श्रद्धालु। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed