फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The soldier was found unconscious two hours after the bee attack

Ambala News: मधुमक्खियों के हमले के दो घंटे बाद बेसुध मिला था जवान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
The soldier was found unconscious two hours after the bee attack
अंबाला। सैन्य क्षेत्र स्थित खड़गा प्री-प्राइमरी स्कूल में मधुमक्खियों के हमले में जान गंवाने वाले पिथौरागढ़ निवासी 33 वर्षीय पूर्ण प्रकाश लांस नायब हवलदार का रविवार पोस्टमार्टम हुआ। छावनी नागरिक अस्पताल में फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन

फिलहाल मौत का कारण मधुमक्खियों का काटना सामने आया। रिपोर्ट आने के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। शव लेने के बाद सेना के जवान मिलिट्री अस्पताल ले गए और वहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ शव को उत्तराखंड ले गए। जांच अधिकारी एएसआई चांदी राम ने बताया कि मामले की तह तक जाने के लिए स्कूल की सीसीटीवी खंगाला तो उसमें पता लगा कि 15 दिसंबर की रात करीब नौ बजे मक्खियों ने जवान पर हमला किया था।
विज्ञापन

इस दौरान बचाव के लिए जवान नीचे बैठ गया था, लेकिन मिक्खयां काटती रही। करीब दो घंटे तक किसी को इस घटना की भनक तक नहीं लगी। जैसे ही जवान के दूसरे साथी ने उसके पास फोन किया और वो नहीं उठा तो दूसरे स्टाफ को बोला। इतने में उसे देखने के लिए अन्य स्टाफ बाहर आया तो देखा कि जवान परिसर में था और ऊपर मक्खियां घूम रही थी। उन्हें हटाने के बाद मिलिट्री अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बहनों के भाई की थीं दो बेटियां

बता दें कि उत्तराखंड के पिथौरागढ़ निवासी 33 वर्षीय पूर्ण प्रकाश शादीशुदा था और उसकी करीब पांच और एक चार वर्षीय बेटी है। दो बहनों का भी वह इकलौता भाई थी। 2019-20 से अंबाला में कार्यरत था और 65 इंजीनियर यूनिट का जवान था। उसकी ड्यूटी स्कूल में लगी थी। 15 दिसंबर को रात के समय वह स्कूल परिसर में ही टहल रहा था कि अचानक ऊपर लगा मधुमक्खियां का छत्ता टूट गया। इतने में जवान संभल पाता कि मधुमक्खियाें ने हमला कर दिया था। बताया जाता है कि शरीर में जगह-जगह डंक लगने पर वह बेसुध हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed