फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The siege of the police station was averted, the market committee protested

थाने का घेराव टला, मार्केट कमेटी पर दिया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
The siege of the police station was averted, the market committee protested
The siege of the police station was averted, the market committee protested - फोटो : Ambala
अंबाला, नारायणगढ़। किसानों द्वारा सांसद नायब सैनी के कार्यक्रम का विरोध व नारायणगढ़ थाने के प्रस्तावित घेराव ने रविवार पुलिस प्रशासन की सांसें अटकाए रखी। सुबह किसानों के आने से पहले ही पुलिस प्रशासन ने जहां जगह-जगह बैरिकेड्स व बड़े-बड़े ट्राले लगाकर किसानों के विरोध को रोकने के लिए व्यवस्था की गई थी वहीं अग्रवाल सभा द्वारा अग्रसेन जयंती को लेकर होने वाले कार्यक्रम के बाहर भी भारी पुलिस बल तैनात किया हुआ था। इन तमाम बंदोबस्त के बीच कार्यक्रम का विरोध व थाने का घेराव तो टल गया लेकिन मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर किसानों ने करीब 4 घंटे तक अपना धरना प्रदर्शन जारी रखा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन व किसान नेताओं के बीच तीन दौर की बैठक हुई और उसमें यह निष्कर्ष निकला कि सांसद नायब सैनी की गाड़ी द्वारा कुचले जाने वाले किसान की शिकायत के बाद किसानों पर दर्ज मामलों की शिकायत अब अंबाला छावनी डीएसपी राम कुमार करेंगे। इस मौके पर एसडीएम नीरज, डीएसपी अनिल कुमार व पूर्व में नारायणगढ़ में तैनात रहे डीएसपी अमित भाटिया और किसानों की ओर से भाकियू जिला प्रधान मलकीयत सिंह व अन्य शामिल थे। समझौते के बाद स्थानीय डीएसपी अनिल कुमार ने किसानों के बीच आकर जानकारी देते हुए बताया कि किसानों के खिलाफ जो मुकदमे है उनके बारे में हमारा उच्चाधिकारियों से विचार विमर्श हुआ है, उन्हें तथ्यों व सच्चाई के आधार पर 2-4 दिन में निपटा दिया जाएगा। इस मामलों की जांच अब डीएसपी रामकुमार को सौंपी गई है। बता दें कि सांसद नायब सैनी का घेराव करते समय एक किसान पर गाड़ी चढ़ गई थी। किसान नेताओं ने सांसद पर जबरन गाड़ी चढ़ाने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी थी। बाद में किसानों पर ही तीन मामले दर्ज हो गए थे
विज्ञापन

पहले दौर की बैठक में सहमति न बनने पर किया था थाने के घेराव का एलान
एसडीएम नीरज व पुलिस अधिकारियों के साथ पहले दौर की बैठक में जब सहमति नहीं बनी तो किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों ने इसकी जानकारी बाहर आकर धरना दे रहे किसानों को दी और नारायणगढ़ थाने का घेराव करने के लिए किसानों को एकजुट होने का संदेश भेजना शुरू कर दिया। इसको लेकर बैकफुट पर आए प्रशासनिक अधिकारियों ने 15 मिनट का समय मांगा। उच्चाधिकारियों से बातचीत के बाद फिर से किसानों को बातचीत का बुलावा भेजा। बताया जाता है कि इस बीच किसान नेताओं की एसपी अंबाला से भी फोन के जरिए बात हुई। आखिर में जिला प्रशासन व किसानों के बीच सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू जिला प्रधान बोले कि किसानों पर दर्ज सभी मुकदमे झूठे
मार्केट कमेेटी के बाहर भाकियू के जिला प्रधान मलकीयत सिंह ने किसानों व मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि किसानों पर दर्ज सभी मुकदमे झूठे है। एसपी अंबाला व स्थानीय प्रशासन से मुकदमे रद्द करने की बात पर आश्वासन दिया है। इसके बाद मलकीयत ने किसानों से थाने के घेराव का कार्यक्रम फिलहाल स्थगित करने की बात कही। साथ ही चेताया कि यदि प्रशासन अपनी बात पर खरा न उतरा तो हमारे पास सभी विकल्प खुले हैं। इस दौरान किसान पंचायत में भाकियू के जिला प्रधान मलकीत सिंह के अतिरिक्त जिला परिषद यमुनानगर के उपप्रधान अनिल संधु, जय सिंह जलबेहड़ा, सुखविंद्र सिंह, रविंद्र बरौली, गुरजंट लखनौरा, अमरीक रज्जूमाजरा, अंबाला ब्लॉक वन की प्रधान कुलविंद्र कौर, अंबाला जिला महिला विंग की प्रधान लखविंद्र कौर सहित अनेकों भाकियू नेता उपस्थित रहे।
मुझे किसानों पर दर्ज मामले की जांच सौंपी गई है। जांच पूरी होने के बाद ही फैसला लिया जाएगा।
रामकुमार, डीएसपी अंबाला छावनी
अग्रसेन जयंती के कार्यक्रम में पहुंचे विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, नायब सैनी ने बनाई दूरी
- कार्यक्रम में सांसद नायब सैनी भी थे आमंत्रित, ज्ञानचंद गुप्ता ने 21 लाख रुपये धर्मशाला के लिए देने की घोषणा की
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। अग्रवाल सभा नारायणगढ़ द्वारा रविवार को मनाई गई महाराज अग्रसेन जयंती के अवसर पर कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी नहीं पहुंचने पर किसानों का विरोध टल गया। उनके अतिरिक्त हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने ही कार्यक्रम में शिरकत की। हालांकि कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी व अंबाला शहर विधायक असीम गोयल को भी अग्रवाल सभा नारायणगढ़ द्वारा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था लेकिन वो नहीं पहुंचे।

शनिवार की देर सांय तक अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों व किसान संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों के बीच चली एक बैठक में किसान मोर्चा के नेताओं ने यह निर्णय लिया था कि अग्रसेन जयंती सामाजिक कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में अग्रवाल समुदाय से संबंध रखने वाले कोई भी विधायक या एमपी यदि शिरकत करता है तो वे उसका कतई भी विरोध नहीं करेंगे। इसी फैसले के उपरांत ज्ञानचंद गुप्ता पहुंचे। अग्रसेन जयंती कार्यक्रम बड़े शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुआ। ज्ञान चन्द गुप्ता ने कहा कि हमें महाराजा अग्रसेन के बताए गए रास्ते पर चलकर समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का काम करना चाहिए। उन्होंने धर्मशाला के विस्तार के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। यहां पहुंचने पर सभा के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि को महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा व शॉल भेंट कर उनका भव्य अभिनंदन भी किया। ज्ञान चंद गुप्ता ने हिसार एयरपोर्ट का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखने के लिए समाज के लोगों की तरफ से मुख्यमंत्री का धन्यवाद भी किया। इस मौके पर अग्रवाल वैश्य सभा के प्रधान सुशील कुमार अग्रवाल, व्यापार मंडल के प्रधान विजय बंसल, पदाधिकारी अनिल अग्रवाल, सुमन, विजय अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, श्याम लाल कंसल, अमित अग्रवाल, अनिल गुप्ता, संजय सहित समाज के अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

The siege of the police station was averted, the market committee protested

The siege of the police station was averted, the market committee protested- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed