फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The shortage of nursing officers, dieticians and helpers will end in civil hospitals.

Ambala News: नागरिक अस्पतालों में खत्म होगा नर्सिंग ऑफिसर, डायटीशियन व हेल्परों का टोटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
The shortage of nursing officers, dieticians and helpers will end in civil hospitals.
अंशु शर्मा
विज्ञापन

अंबाला। नागरिक अस्पतालों में लंबे समय से चल रहा नर्सिंग ऑफिसर, ओटीए, डायटीशियन व डेंटल हाइजीनिस्ट का टोटा खत्म हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अंबाला सिटी और कैंट नागरिक अस्पताल में एक साथ 132 नए स्थाई स्टाफ की नियुक्ति की गई है। इसमें से सबसे ज्यादा 75 कर्मचारी अंबाला शहर और अंबाला छावनी को कुल 55 कर्मचारी मिले हैं। इनमें से 44 अस्पताल व 11 अटल कैंसर केयर केंद्र के शामिल है।
हालांकि अधिकतर कर्मचारियों ने आदेशों के अनुसार अस्पतालों में कार्यभार भी संभाल लिया है। अस्पताल में कर्मचारी पूरा होने के कारण इमरजेंसी से लेकर ओपीडी व सभी वार्ड में पहले से तैनात कर्मचारियों को भी राहत मिली है। जो काम पहले कुछ कर्मचारियों के कंधे पर था और वो लंबे समय से यह मांग उठा रहे थे। उन्हें उनका काम भी बंट गया है। रोस्टर के मुताबिक सभी नए कर्मचारियों को अलग-अलग वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार अंबाला छावनी में रोजाना की करीब 2500 तो सिटी में भी रोजाना 2 हजार के करीब ओपीडी होती है। दोनों ही नागरिक अस्पतालों में अंबाला के अलावा आसपास के शहरों से भी मरीज आते हैं। नई नियुक्ति में अंबाला के अलावा रोहतक, हिसार आदि शहरों से चयनित हुए है और अंबाला में पहुंचे हैं।
विज्ञापन


छावनी अस्पताल में डायटीशियन की संख्या हुई दो, एक डेंटल हाइजीनिस्ट मिला

अटल कैंसर केयर केंद्र में भी खाली डायटीशियन का पद भर गया है। अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल में दो डायटीशियन हो गए है। पहले एक ही डॉक्टर के जिम्मे पूरे अस्पताल में दाखिल मरीजों का जिम्मा होता था और दाखिल मरीजों का उनकी बीमारी के मुताबिक ही डाइट चार्ट तैयार करती थी। इसके अलावा अटल कैंसर केयर केंद्र का भी अकेले डॉक्टर के सिर जिम्मा था। अब उससे राहत मिली है। जबकि एक डेंटल हाइजीनिस्ट भी मिला है। इसके अलावा तीन ओटीए भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------

कुछ एनआरएचएम के थे कर्मचारी, नई नियुक्ति में हुए रेगुलर

नई नियुक्ति में अधिकतर नए कर्मचारी है लेकिन कुछ एनआरएचएम के भी शामिल है जो पहले अस्पतालों में ही एनआरएचएम के तहत कांट्रेक्ट पर थे। कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी सीईटी की परीक्षा देने के बाद 2023 में स्वास्थ्य विभाग की ओर से निकाली गई नई नियुक्ति के लिए आवेदन किया था। रेगुलर में चयनित होने के बाद इन नर्सिंग ऑफिसर ने पहले एनआरएचएम छोड़ी और फिर दोबारा से नई नियुक्ति दी। इनमें अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल से गीतांजलि नर्सिंग ऑफिसर भी शामिल है जो रेगुलर हुई है।


-----------------

सिटी व कैंट नागरिक अस्पताल में नए स्टाफ की नियुक्ति हुई है। मरीजों को सुविधाओं को देखते ही स्वास्थ्य विभाग की तरफ से यह कदम उठाया गया था। गृहमंत्री अनिल विज के प्रयास से यह संभव हो पाया है।

डॉ. राकेश सहल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अंबाला

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed