फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The shade of nature will be scattered in the flower festival exhibition

पुष्प महोत्सव प्रदर्शनी में बिखरेगी कुदरत की छटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
The shade of nature will be scattered in the flower festival exhibition
अंबाला। सनातन धर्म कॉलेज छावनी में गणित विभाग द्वारा 19 फरवरी को राज्यस्तरीय पुष्प महोत्सव प्रदर्शनी सीजन-5 का आयोजन किया जा रहा है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के इस दौर में पेड़-पौधे लगाना नितांत आवश्यक है। गणित विभाग द्वारा लगातार पांचवीं बार राज्यस्तरीय पुष्प महोत्सव प्रदर्शनी लगाने का यह सराहनीय कदम है।
विज्ञापन

गणित विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन गुलाटी ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते पिछले दो सालों से इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जा सका। यही कारण है कि पर्यावरण प्रेमी इस बार की प्रदर्शनी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रदर्शनी में गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वे अपने कर कमलों द्वारा पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने वाली इस प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इस प्रदर्शनी में किसी भी आयु वर्ग का व्यक्ति भाग ले सकता है। प्रदर्शनी में तीन वर्ग हैं- फ्लावर, कैक्टस, प्लांट्स। फ्लावर वर्ग में प्रतियोगी किसी भी जाति के फूलों का गमला लाया जा सकता है। प्लांट्स में फल, सब्जियों, हर्बल और सजावट के पौधे लाए जा सकते हैं। एक प्रतिभागी जितने चाहे उतने वर्गों में हिस्सा ले सकता है। प्रदर्शनी के अलावा पॉट डेकोरेशन, बर्ड फीडर एवं ड्रीम कैचर- बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट बनाने की प्रतियोगिताएं शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रतिभागी जिस भी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहता है, उससे संबंधित प्रविष्टि तैयार कर 18 फरवरी को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक कॉलेज प्रांगण में आ कर जमा करवा सकता है। शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। प्रतिभागी परिणामों की घोषणा के बाद अपनी प्रविष्टि वापस ले जा सकता है। हर प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed