फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The series of thefts is not stopping, thefts at five places

Ambala News: नहीं थम रहा चोरियों का सिलसिला, पांच जगह चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
The series of thefts is not stopping, thefts at five places
अंबाला। चोरी की वारदात का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। अंबाला सिटी थाना और बलदेव नगर में चोरी के करीब पांच मामले दर्ज हुए है।
विज्ञापन


पहला मामला: नगर निगम के सरकारी कवार्टर में चोरी हो गई। अंबाला सिटी थाना पुलिस को शिकायत देते हुए बचन सिंह ने बताया कि 10 जून की सुबह वह सिटी दमकल केंद्र में कार्यरत था। शाम को लौटा तो देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। घर से बर्तन सहित अन्य सामान चोरी थी। जाते हुए चोर सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हो गए।

दूसरा मामला: अंबाला सिटी थाना पुलिस को शिकायत देते हुए पुरानी अनाज मंडी निवासी पवन गुप्ताोन बताया कि 13 जून की शाम को वह अपनी दुकान में बैठा हुआ था। एक रेहड़ी वाले को बोलकर गोदाम से 7 पेटी घी मंगवाए थे। जैसे ही दुकान के बाहर रेहड़ी खड़ी कर चालक दुकान में आया तो इतने में दो बाइक सवार एक घी की पेटी उठाकर फरार हो गए। तीसरा मामला: इसी तरह से मैसर्ज बाल कृष्ण पुरानी अनाजमंडी से चोर दो दाल के कट्टे उठाकर फरार हो गए।
विज्ञापन


तीसरा मामला: सारगपुर गांव निवासी बोबी कुमार ने बताया कि 13 जून की दोपहर को केस के सिलसिले में वकील से मिलने के लिए गया था। बाइक को रिकॉर्ड रूम व कैंटीन के बीच खड़ा करके गया था। वापस आकर देख तो स्पलेंडर बाइक गायब थी। सीसीटीवी में चोर मुंह पर कपड़ा बांधकर जाते हुए दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथा मामला: बलदेव नगर थाना पुलिस को शिकायत देते हुए मॉडल टाउन निवासी रघुबीर कुमार ने बताया कि वह उसका एक पुराना मकान सिटी की फ्रेंडस कॉलोनी में डेढ़ साल से बंद पड़ा है। 15 जून को अपने बंद मकान को देखने गया तो चोर चारदीवारी से लोहे की ग्रिल चुरा ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed