फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The second edition of the Excellent Education Award was organized on 28th

Ambala News: उत्कृष्ट शिक्षा सम्मान के दूसरा संस्करण का आयोजन 28 को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
The second edition of the Excellent Education Award was organized on 28th
हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल्स कॉन्फ्रेंस के पदा​धिकारी पुलिस डीएवी ऑडिटोरियम में तैयारियों का जाय
अंबाला सिटी। हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल्स कॉन्फ्रेंस के सौजन्य से पुलिस डीएवी ऑडिटोरियम में उत्कृष्ट शिक्षा सम्मान के दूसरा संस्करण का आयोजन 28 जुलाई को सायं 4 बजे आयोजित किया जाएगा। यह समारोह मेधावी छात्रों के प्रतिभा-पुष्पों को सम्मानित करने की एक अनुपम पहल है, जिसका उद्देश्य शिक्षा के पावन क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना है। गुरुवार को हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल्स कॉन्फ्रेंस पदाधिकारियों ने ऑडिटोरियम में तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

इस आयोजन में अंबाला के करीब 70 प्रतिष्ठित विद्यालयों से चयनित 350 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्हें प्रशस्ति पत्रों के साथ-साथ उत्साहवर्धक नकद पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। विशेष रूप से कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए अलंकृत किया जाएगा। समारोह में मुख्यातिथि के रूप में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे और छात्रों को अपने पुरस्कृत करेंगे। समारोह में पूर्व परिवहन मंत्री असीम गोयल और पूजा फाउंडेशन के ट्रस्टी विनोद कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच की शोभा बढ़ाएंगे। एचपीएससी के जोनल अध्यक्ष प्रशांत मुंजाल ने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने में अंबाला एचपीएससी के जिलाध्यक्ष राजीव मेहता, प्रदेश प्रवक्ता सौरभ कपूर, सहोदय जिलाध्यक्ष डॉ. विकास कोहली एवं महासचिव रुचिका भुटानी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed