फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The school in Shampur has turned into a pond due to the lack of water drainage.

Ambala News: पानी की निकासी न होने से शामपुर की पाठशाला बनी तालाब

Thu, 03 Sep 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 03 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
The school in Shampur has turned into a pond due to the lack of water drainage.
गांव शामपुर के स्कूल परिसर में जमा गंदा पानी और उगी झाड़ियां। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। शामपुर गांव की राजकीय पाठशाला में पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। परिसर में जमा पानी में बदबू और मच्छरों की भरमार है, जिससे वहां पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। स्कूल में पढ़ने वाले 21 विद्यार्थियों और आंगनबाड़ी के छोटे बच्चों के अभिभावक चिंतित हैं।
स्कूल परिसर और आसपास के खेतों में चार से पांच फीट तक बारिश का पानी जमा हो गया है। जलनिकासी का रास्ता अवरुद्ध होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इससे पूरा स्कूल परिसर तालाब में बदल गया है। पानी में बदबू और मच्छरों की भरमार है, जिससे बच्चों के बीमार होने का खतरा है। जलभराव के कारण स्कूल की पढ़ाई और अन्य गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। स्कूल के आसपास के खेतों में भी पानी जमा है। यहां सांप सहित अन्य विषैले कीट निकल रहे हैं, जिससे सुरक्षा को खतरा है। अभिभावकों ने इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

--------
अभिभावकों की चिंता और मांगें
अभिभावकों नीतिन राठा, कर्मचंद शर्मा, विक्रम शर्मा, गुलाब सिंह और धर्मपाल ने बताया कि स्कूल में अधिक पानी जमा होने से छोटे बच्चों की सुरक्षा खतरे में है। पानी में गंदगी और मच्छरों के कारण बच्चे बीमार हो रहे हैं। अभिभावकों ने व्यासपुर एसडीएम और डीसी से समस्या के समाधान के लिए गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने प्राकृतिक निकासी का रास्ता खुलवाकर पानी निकलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
बीडीपीओ को भेजी शिकायत
खंड शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह राठी ने स्कूल परिसर में जलभराव पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग भी इस समस्या को लेकर चिंतित है। इस संबंध में बीडीपीओ को एक शिकायत भेजी गई है। विभाग ने पानी की निकासी का रास्ता खुलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed