फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The ruckus of the relatives of the patient accused of not getting proper treatment

सही इलाज न करने का आरोप लगा मरीज के परिजनों का हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
The ruckus of the relatives of the patient accused of not getting proper treatment
मंगलवार देर रात शहर के नागरिक अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। मरीज के साथ आए परिजनों ने डॉक्टर पर सही से इलाज न करने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर बवाल काटा। दोनों में खूब गाली-गलौज भी हुई। सिविल अस्पताल की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया।
विज्ञापन

देर रात को हुए इस हंगामे के कारण अस्पताल में मरीजों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी। डॉक्टर ने अस्पताल के उच्च अधिकारियों को लिखित में शिकायत देते हुए आरोपी परिजनों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को एक व्यक्ति अपनी भतीजी को लेकर शहर के नागरिक अस्पताल में पहुंचा था। वहां उन्होंने डॉक्टर से इलाज करने की बात कही। डॉक्टर द्वारा दिए गए उपचार से परिजन संतुष्ट नहीं हुए। परिजन बार-बार अच्छे से इलाज करने के लिए कहने लगे। इसके बाद डॉक्टर ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया तो वह नहीं माने। परिजन इमरजेंसी में भी डॉक्टर के साथ बहस करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन को बहस करता देख डॉक्टर भी आग बबूला हो गए और परिजनों को बाहर जाने के लिए कहा। इससे परिजन और अधिक भड़क गए। परिजन और डॉक्टर के बीच इमरजेंसी के बाहर खूब गाली-गलौज हुई। मामला बढ़ता देख अस्पताल पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत करवाया। डॉक्टर ने शिकायत देते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है।
मेरे संज्ञान में मामला आया है। जब तक मैं अस्पताल पहुंचता परिजन जा चुके थे। अब आगे जो भी नियमानुसार कार्रवाई होगी की जाएगी।
-डॉक्टर महेश धीमान, इंचार्ज, इमरजेंसी वार्ड, नागरिक अस्पताल अंबाला शहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed