फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The roof of the enclosure collapsed due to rain, 95 sheep died under the debris

Ambala News: बारिश से गिरी बाड़े की छत, 95 भेड़ों की दबकर मौत

Thu, 04 Sep 2025 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 04 Sep 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
The roof of the enclosure collapsed due to rain, 95 sheep died under the debris
मुलाना के धनाना गांव में बाड़े की छत गिरने से मरी भड़ें। संवाद - फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुलाना। धनौरा गांव में भारी बारिश ने भेड़ पालक परिवार की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा कर दिया है। लगातार हो रही बारिश के चलते मंगलवार की देर रात एक पुराने घर की कच्ची छत अचानक ढह गई। छत के मलबे के नीचे दबने से करीब 95 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ भेड़ें गंभीर रूप से घायल हो गईं। भेड़ पालक दर्शन और गुरमीत ने बताया कि बारिश के चलते उन्होंने अपनी करीब 100 भेड़ों को पुराने घर में बांध दिया था। लेकिन लगातार पानी गिरने से कच्ची छत बोझ सहन नहीं कर पाई और भरभराकर गिर गई। जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो लगभग सभी भेड़ें मलबे में दब चुकी थीं। इस हादसे में करीब 95 भेड़ों की मौत हो गई और इससे परिवार को लाखों रुपये का भारी नुकसान हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम बराड़ा सतिंदर सिवाच और बीडीपीओ सुशील मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed