फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The road was built as soon as the information about the PM's visit was received

Ambala News: पीएम के दौरे की सूचना मिलते ही बना दी सड़क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
The road was built as soon as the information about the PM's visit was received
साहा। यमुनानगर में प्रधानमंत्री के दौरे के कारण साहा चौक के दिन सुधरने जा रहे हैं। जिसका फायदा साहा के दुकानदारों और राहगीरों को होता दिखाई दे रहा है। साहा चौक पर सड़क वर्षों से टूटी पड़ी थी। बड़े-बड़े गड्ढों में रोजाना वाहन चालक हादसाग्रस्त हो रहे थे। यही नहीं बारिश के दिनों में यह गड्ढे तालाब का रूप धारण कर लेते थे।
विज्ञापन

लोग रोजाना सड़क को बनाने की मांग करते थे, लेकिन प्रशासन ने लोगों की सुध नहीं ली। साहा चौक के पास दुकान करने वाले दुकानदार सुनील, रामपाल, शर्मा पान भंडार, रवि का कहना है कि चौक के पास सड़क काफी समय से टूटी पड़ी थी। व्यवस्तम रोड होने और लोगों के बार-बार मांग करने पर के बावजूद प्रशासन इसकी सुध नहीं ले रहा था। पिछले दिनों चौक के पास हादसे होने के बाद लोगों ने जब जोरदार आवाज उठाई तो विभाग की ओर से गड्ढों में गटका डाल दिया गया। लेकिन दो महीने से गटका पड़ा होने के बावजूद उस पर तारकोल नहीं बिछाया गया।
विज्ञापन

वाहनों के कारण यह गटका वाहनों के टायरों से उछलकर इधर उधर बिखर रहा था। लेकिन 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री की यमुनानगर में रैली के चलते विभाग ने आनन फानन में आज यह गड्ढे भर दिए। इसे देखकर दुकानदार यह कहते नजर आए कि अगर विभाग और प्रशासन चाहे तो एक दिन में ऐसा काम कर सकता है, लेकिन जानबूझकर जनता को परेशान किया जाता है। जब कोई वीआईपी किसी क्षेत्र में आता है, तभी उस क्षेत्र के भाग जागते हैं। दुकानदारों और लोगों ने सड़क के बनने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है कि उनके आने से इस सड़क की दशा सुधरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed