फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The road from Dayal Bagh to Babyal is in bad condition.

Ambala News: दयाल बाग से बब्याल जाने वाली सड़क खस्ताहाल

Sun, 25 Jan 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 25 Jan 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
The road from Dayal Bagh to Babyal is in bad condition.
अंबाला छावनी के दयालबाग में बदहाल सड़क की जानकारी देते स्थानीय दुकानदार। संवाद
अंबाला। छावनी के वार्ड-8 में स्थित दयाल बाग से बब्याल जाने वाली सड़क के हालात बद से बदतर हो गए हैं। सड़क किनारे बसे दुकानदार भूखे मरने की कगार पर आ गए हैं, लेकिन न तो प्रशासन इस पर ध्यान द रहा है और न ही वार्ड पार्षद। बारिश ने हालात और खराब कर दिए हैं। बारिश के कारण सड़क पर कीचड़ हो गया है और वाहन चालक सड़क पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। यह पीड़ा दुकानदार गौरव, पंकज, कुसुमु, प्रहलाद सहित दर्जनों लोगों ने जाहिर की जोकि रोजाना इस सड़क से कभी बाजार, कभी अस्पताल तो कभी किसी काम से आवागमन करते हैं।
विज्ञापन

सीवर पाइप डालने का काम धीमा
दयालबाग की सड़क पर टुकड़ों में सीवर पाइप डालने का काम हो रहा है जोकि स्थानीय लोगों की गले की फांस बन गया है। इस कारण रोजाना हादसे हो रहे हैं और स्थानीय लोग अंबाला प्रशासन, वार्ड पार्षद पर रोष जता रहे हैं। लोग सड़क पर धरना देने की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन

महेश नगर में भी खोद डाली सड़क
बारिश आने से पहले ही महेश नगर में भी पाइप लाइन डालने का काम चल रहा है। यह काम भी काफी धीमा है। अब बारिश आने पर सड़क का काम प्रभावित है, ऐसे में लोगों को दूसरे रास्तों से घूमकर जाने को मजबूर हैं। वहीं दुकानदारों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दयालबाग की अधूरी पाइप डालने का काम शुरु हो गया था, लेकिन बारिश के कारण काम रोकना पड़ा। जल्द ही काम पुन: शुरु करवा दिया जाएगा और फिर इसके बाद पूरी सड़क बनाई जाएगी। -स्वर्ण कौर, अध्यक्ष, नप सदर, अंबाला।

अंबाला छावनी के दयालबाग में बदहाल सड़क की जानकारी देते स्थानीय दुकानदार। संवाद

अंबाला छावनी के दयालबाग में बदहाल सड़क की जानकारी देते स्थानीय दुकानदार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed