फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The restrictions imposed during the Corona period were removed, but the night shelter of the roadways is still closed

कोरोना काल में लगीं बंदिशें हटीं, मगर रोडवेज का रैन बसेरा अभी तक बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
The restrictions imposed during the Corona period were removed, but the night shelter of the roadways is still closed
16 साल पहले हुआ था रैन बसेरे का उद्घाटन - फोटो : Ambala
राजेश शांडिल्य
विज्ञापन

अंबाला। कोरोना काल में लगी अधिकांश बंदिशें हटे कई दिन बीत चुके हैं। मगर हरियाणा रोडवेज के अंबाला बस अड्डे स्थित इकलौता रैन बसेरा अब तक बंद है। बस अड्डे पर तैनात स्टाफ ने बताया कि कोरोना काल के शुरू होते ही चंडीगढ़ स्थित हरियाणा राज्य परिवहन मुख्यालय से आए आदेशानुसार इसे बंद कर दिया गया था। अब अगले आदेशों का इंतजार है। उसके बाद ही इसे पहले की तरह यात्रियों की सुविधा के लिए खोल दिया जाएगा।
हरियाणा सरकार ने अंबाला स्थित इस बस अड्डे के महत्व को देखते हुए यहां 16 साल पहले रैन बसेरा स्थापित किया था। अधिकारी भी मानते हैं कि कुछ साल पहले रैन बसेरे के सभी बेड फुल रहते थे। वर्तमान में चंडीगढ़ के दोनों मुख्य बस अड्डों पर यात्रियों के लिए ठहरने की सुविधा है। इन दोनों जगहों पर यात्रियों को तय किए गए शुल्क अनुसार सेवाएं दी जा रही हैं। वहीं हरियाणा रोडवेज के अंबाला कैंट बस अड्डे के प्रथम तल पर 22 अगस्त 2005 को तत्कालीन परिवहन मंत्री रणदीप सुरजेवाला द्वारा रैन बसेरे का लोकार्पण किया गया था, जो डेढ़ साल से बंद है।
विज्ञापन

शयनकक्ष में 20 बेड की व्यवस्था
हरियाणा रोडवेज अंबाला बस अड्डा संस्थान प्रबंधक अजीत सिंह ने बताया कि यहां प्रथम तल पर बनाए गए रैन बसेरे में एक पारिवारिक कक्ष और दो शयनकक्ष हैं। दोनों शयनकक्षों में 20 यात्रियों के लिए बेड की व्यवस्था है। इनमें से एक शयनकक्ष में 12 और दूसरे में 8 बेड लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शयनकक्ष व फैमिली रूम का शुल्क
फैमिली रूम का शुल्क 250 रुपये
सिंगल बेड का शुल्क 100 रुपये
यात्री या स्टाफ बिना शुल्क जुर्माना 500 रुपये
बस अड्डे की विशेषता
यूपी के लखनऊ सहित आठ राज्यों में सेवा
रोजाना बस अड्डे से लगभग 20 हजार यात्रियों का आवागमन
बस अड्डे की रोजाना आमदन 13 से 14 लाख से ज्यादा
रोजाना करीब 1000 बसों का आवागमन

हरियाणा रोडवेज के इकलौते रेन बसेरा पर लगा एक डेढ़ साल से ताला

हरियाणा रोडवेज के इकलौते रेन बसेरा पर लगा एक डेढ़ साल से ताला- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed