फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The residents of Patel Nagar opened a front against the street vendors.

रेहड़ी फड़ी दुकानदारों के खिलाफ पटेल नगर वासियों ने खोला मोर्चा,

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
The residents of Patel Nagar opened a front against the street vendors.
रेहड़ियां नहीं हटाने पर पटेल रोड कॉलोनी के सैकड़ों लोगों ने बुधवार को रेहड़ी फड़ी दुकानदारों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस दौरान उनकी रेहड़ी संचालकों से काफी बहस हुई। स्थानीय लोगों ने एक दिन पहले ही पुलिस की मौजूदगी में दुकानदारों को रोड के साथ अपनी रेहड़ियां नहीं लगाने को कहा था। इसके बावजूद भी रेहड़ियां आदि उसी प्रकार बरकरार दिखाई दी। इस दौरान स्थानीय कॉलोनी वासियों के एकत्रित होने की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर सब्जी विक्रेताओं से बहस कर रहे स्थानीय लोगों को समझाया। उन्हें आश्वासन दिया कि रेहड़ी-फड़ी दुकानदार यहां अपनी दुकानदारी नहीं लगाएंगे। इसके बाद जाकर कॉलोनी वासी वापस लौटे। बता दें कि अंबाला सिटी के सेक्टर 9 के बिल्कुल सामने पटेल रोड कॉलोनी है। वहां के साथ लगते मुख्य रास्ते पर करीब 40 से 50 लोगों ने विभिन्न कारोबार से संबंधित रेहड़ियां व फड़ियां लगाई हुई हैं। जिससे स्थानीय लोगों को वहां से निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी दीपक मरवा, नामदेव, रिन्कू, सतिन्द्र, कुनाल, हर्ष, मनोज, रविन्द्र, राजेश, राकेश शर्मा, रोहित सैनी आदि ने बताया कि मंगलवार को उन्होंने रेहड़ी फड़ी दुकानदारों को समझाया था कि यहां रोड के साथ अपनी रेहड़ियां आदि न लगाएं। उस दौरान भी पुलिस को मौके पर बुलाया गया था। इसके बावजूद भी रेहड़ियां आदि उसी प्रकार लगी दिखाई दी। इसलिए पटेल नगर निवासी रेहड़ियों को हटाने के लिए रोड पर निकल आए और उन्होंने फड़ी दुकानदार लोगों को वहां से अपनी दुकानदारी हटाने के लिए कहा। उनके बीच तीखी बहस हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी कुछ देर में वहां पहुंच गई और दोनों पक्षों को समझा कर शांत करवाया। पुलिस कर्मचारियों ने रेहड़ी दुकानदारों को सख्ती से कहा कि वह इस एरिया में अपनी दुकानदारी नहीं करेंगे। स्थानीय लोगों ने कुछ दुकानदारों को मौके पर ही वहां से हटवाया।
विज्ञापन

---------------------
बाजार के बीच सरेआम बैंच पर बैठ शराब पीते हैं लोग
स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाए कि मार्केट के बीच शराब का ठेका चल रहा है। लोग ठेके के बाहर बैंच पर बैठकर शराब का सेवन करते हैं। इससे महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन अधिकारियों से मांग की कि इस प्रकार से चल रही रेहड़ी फड़ी दुकानदारों पर नकेल कसे और इनको कॉलानियों में न बैठने दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
हमें पता लगा था कि पटेल नगर के लोग एकत्रित हो रहे हैं। हम मौके पर पहुंचे और वहां लोगों को शांत करवाया। साथ ही रेहड़ी फड़ी वालों को वहां से रेहड़ी व फड़ी हटाने के भी निर्देश दिए हैं।
- सुरेश, थाना इंचार्ज, सेक्टर 9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed